Reliance Jio फीचर फोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक

कयासों का बाज़ार गर्म है। रिलायंस जियो एक और धमाके करने के लिए तैयार है। मीडिया में सुगबुगाहट है कि 21 जुलाई को होने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के आम सालाना बैठक में 500 रुपये का जियो फीचर फोन लॉन्च होगा।

Reliance Jio फीचर फोन की तस्वीरें और स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो 21 जुलाई को लॉन्च कर सकती है फ़ीचर फोन
  • फीचर फोन के स्पेसिफिकेशन हुए लीक
  • कई रिपोर्ट में 500 रुपये कीमत होने का दावा किया गया है
विज्ञापन
कयासों का बाज़ार गर्म है। रिलायंस जियो एक और धमाके करने के लिए तैयार है। मीडिया में सुगबुगाहट है कि 21 जुलाई को होने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के आम सालाना बैठक में 500 रुपये का जियो फीचर फोन लॉन्च होगा। मज़ेदार बात यह है कि साल की शुरुआत से ही रिलायंस जियो का फ़ीचर फोन सुर्खियों का हिस्सा रहा है। अब दो नई रिपोर्ट में कंपनी के 4जी वीओएलटीई फ़ीचर फोन के बारे में जानकारी सामने आई है। इस बार कई अहम स्पेसिफिकेशन और अन्य फ़ीचर का खुलासा हुआ है।
 

जियो फ़ीचर फोन के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

टेकपीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो के फीचर फोन को लाइफ ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। बता दें कि कंपनी पहले से ही लाइफ ब्रांड के स्मार्टफोन बेचती रही है। जैसा कि पुरानी रिपोर्ट में कहा गया था, इस फ़ीचर फोन में 2.4 इंच का कलर डिस्प्ले, 512 एमबी रैम, 4 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 128 जीबी माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, डुअल सिम सपोर्ट, 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एक वीजीए फ्रंट कैमरा होगा। इसकी बैटरी 2000 एमएएच होने का दावा किया गया है। इसके अलावा एफएम रेडियो, ब्लूटूथ 4.1+ एलई और वीडियो कॉलिंग फ़ीचर दिया गया है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो जियो फ़ीचर फोन में KAI OS होगा। यह एचटीएमएल5 पर आधारित फायरफॉक्स ओएस का कस्टमाइज़्ड वर्ज़न है। इसमें KaiOS Plus नाम का ऐप स्टोर होने की भी खबर है। इसमें एक इंटिग्रेटेड वॉयस असिस्टेंट है जो भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसमें वाई-फाई टेथरिंग का भी विकल्प होगा। इसका मतलब है कि यूज़र इस हैंडसेट की मदद से अन्य डिवाइस को इंटरनेट से जोड़ पाएंगे। वहीं, टेकपीपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस फीचर फोन में ऐप आधारित यूएसबी टेथरिंग होगा।

लीक हुई तस्वीरों से सिर्फ इसमें 1.2 गीगाहर्ट्ज़ डुअल कोर प्रोसेसर होने का पता चला है। किस ब्रांड का, यह नहीं पता। वैसे, पहले जानकारी मिली थी कि इस डिवाइस के लिए क्वालकॉम और स्प्रेडट्रम द्वारा चिपसेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
 

जियो फीचर फोन की कीमत

एचएसबीसी रिसर्च नोट के मुताबिक, जियो फ़ीचर फोन की कीमत स्थानीय मार्केट में 500 रुपये होगी। खबर है कि कंपनी ने 18-20 मिलियन यूनिट के लिए ऑर्डर भी दे दिया है। इस हैंडसेट को 21 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है और इसे अगस्त महीने में मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »