Reliance AGM 2021 24 जून को होगा आयोजित... सस्ता Jio 5G फोन, JioBook लैपटॉप और 5G नेटवर्क से उठ सकता है पर्दा

AGM रिलायंस इंडस्ट्री की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग 24 जून दोपहर 2 को आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी। कंपनी ने अपनी सार्वजनिक घोषणा में यह भी जानकारी दी कि AGM का लाइवस्ट्रीम रिलायंस के सभी शेयरहोल्डर्स के लिए JioMeet के जरिए किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 2 जून 2021 17:29 IST
ख़ास बातें
  • Reliance AGM में पेश किया जा सकता है Jio 5G फोन
  • 24 जून को दोपहर 2 बजे शुरू होगी रिलायंस की ये मीटिंग
  • JioMeet के जरिए लाइवस्ट्रीम होगी मीटिंग
Reliance AGM 2021 की आधिकारिक तारीक का ऐलान कर दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्री अपनी 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) 24 जून को आयोजित करने वाली है। कंपनी इस मीटिंग के दौरान अपने नए बिजनेस वेंचर का ऐलान कर सकती है। इसके अलावा रिलायंस इस दौरान बहु प्रतिक्षित Jio 5G फोन को भी लॉन्च कर सकती है। साथ ही कंपनी 5G रोलआउट प्लान की घोषणा भी AGM में कर सकती है। खबरें, तो यह भी है कि कंपनी इस एनुअल जनरल मीटिंग में अपना किफायती लैपटॉप भी पेश कर सकती है, जिसका नाम JioBook होगा।
 

Reliance AGM 2021 date, livestream details

AGM रिलायंस इंडस्ट्री की 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग 24 जून दोपहर 2 को आयोजित की जाएगी, जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने दी। कंपनी ने अपनी सार्वजनिक घोषणा में यह भी जानकारी दी कि AGM का लाइवस्ट्रीम रिलायंस के सभी शेयरहोल्डर्स के लिए JioMeet के जरिए किया जाएगा। इसके अलावा, यह इवेंट समान्य लोगों के लिए भी यूट्यूब पर वर्चुअली स्ट्रीम किया जा सकता है।
Advertisement
 

Jio 5G phone launch expected

AGM के दौरान होने वाली घोषणाओं में Jio 5G फोन के शामिल होने की उम्मीद है। इस स्मार्टफोन पर लम्बे वक्त से काम चल रहा है, असल में इस फोन को दिसंबर तक लॉन्च हो जाना था। बता दें, रिलायंस इंडस्ट्री की कंपनी Jio को पिछले साल जुलाई महीने में 33,737 करोड़ का निवेश Google से प्राप्त हुआ था। इस डील में 4G और 5G फोन के लिए एंड्रॉयड आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम बनाने का प्लान शामिल है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम JioOS कहलाया जा सकता है।

जियो 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। हालांकि, माना जा रहा है कि इसमें ज्यादातर एंट्री-लेवल हार्डवेयर हो सकते हैं।
Advertisement
 

Jio 5G network rollout may be announced

जियो 5जी फोन के अलावा, रिलायंस एजीएम के दौरान इस महीने जियो 5जी नेटवर्क के रोलआउट से जुड़ी बड़ी घोषणा भी की जा सकती है। रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने दिसंबर में खुलासा किया था कि जियो 5जी सर्विस की शुरुआत भारत में साल 2021 के सेंकेड हाफ से हो जाएगी। टेलीकॉम कंपनी नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क के पब्लिक रोलआउट से पहले क्वालकॉम कंपनी के साथ मिलकर टेस्टिंग पर काम कर रही है।
 

JioBook launch expected

AGM के दौरान कंपनी अपने लो-कॉस्ट लैपटॉप से जुड़ी जानकारी भी साझा कर सकती है, जिसका नाम JioBook हो सकता है। इसको लेकर दावा किया गया है कि यह 4G LTE कनेक्टिविटी के साथ आएगा और Android आधारित JioOS पर काम करेगा।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.