रीच कोजेंट कलर्स स्मार्टफोन लॉन्च, 2,777 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 22 सितंबर 2016 16:15 IST
ख़ास बातें
  • रीच कोजेंट कलर्स पिछले रीच कोजेंट का अपग्रेडेड वेरिएंट है
  • इस फोन में 4 इंच डिस्प्ले है
  • यह फोन 31 प्रतिशत छूट के साथ 2,777 रुपये में मिल रहा है
भारत की टेक कंपनी रीच मोबाइल ने गुरुवार को बजट स्मार्टफोन कोजेंट कलर्स लॉन्च कर दिया। इस स्मार्टफोन की कीमत कंपनी ने 3,999 रुपये रखी है लेकिन 31 प्रतिशत डिस्काउंटके साथ यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर 2,777 रुपये में उपलब्ध है। रीच कोज़ट कलर्स इसी साल मार्च में लॉन्च हुए रीच कोजेंट का अपग्रेडेड स्मार्टफोन है।

रीच कोजेंट कलर्स एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। इस फोन में (480x800 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 4 इंच का डिस्प्ले है जिसकी डेनसिटी 233 पीपीआई है। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है।
Advertisement

3जी सपोर्ट वाले इस स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रीच कोजेंट स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 3.2 मेगापिक्सल रियर जबकि 1.3 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 2000 एमएएच की रिमूवेबल लीथियम-आयन बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में 3जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन का डाइमेंशन 118.7x64.3x9.8 मिलीमीटर और वजन 105.2 ग्राम है। यह फोन ब्लू व ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.