10 मेगापिक्सल कैमरे से लैस इस 4जी स्मार्टफोन की कीमत है 5,500 रुपये से कम

10 मेगापिक्सल कैमरे से लैस इस 4जी स्मार्टफोन की कीमत है 5,500 रुपये से कम
विज्ञापन
रीच मोबाइल ने भारत में नया 4जी बजट एंड्रॉयड स्मार्टफोन एल्यूर+ लॉन्च कर दिया है। रीच ऐल्यूर+ की कीमत 5,444 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव तौर पर ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर उपलब्ध है। यह फोन सिल्वर, पिंक और गोल्डन कलर में मिलेगा। यह स्मार्टफोन रीच एल्यूर स्मार्टफोन का ही अपग्रेडेड फोन है।

डुअल सिम सपोर्ट वाले 4जी एल्यूर+ स्मार्टफोन में (540 x 960 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का क्यूएचडी आईपीएस स्क्रीन है। फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाले क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है। रीच के इस नए फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी) तक बढ़ा सकते हैं। नया रीच एल्यूर+ स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा।

बात करें कैमरे की तो रीच एल्यूर+ 10 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे में टच फोकस, पैनोरमा, इमेज स्टेबिलाइजेशन, एचडीआर, फेस ब्यूटी और स्माइल डिटेक्शन जैसे कई फीचर हैं। फोन को पॉवरफुल बनाने के लिए 2600 एमएेच की बैटरी दी गई है जिसके 7 घंटे तक का टॉकटाइम और 200 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

फोन का डाइमेंशन 157.5 x 79.1 x 7.9 मिलीमीटर और वजन 169.2 ग्राम है। रीच के इस नए डिवाइस में प्रॉक्सिमिटी सेंसर और जी-सेंसर भी है। फोन एक साल की वारंटी और मुफ्त फ्लिप कवर के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reach Allure, Reach mobile, Reach Smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »