रीच एल्योर स्पीड में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व खूबियां

रीच एल्योर स्पीड में है 8 मेगापिक्सल कैमरा, जानें कीमत व खूबियां
विज्ञापन
रीच मोबाइल ने एल्योर सीरीज में अपना नया 4जी बजट स्मार्टफोन रीच एल्योर स्पीड लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने 7,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट शॉपक्लूज़ पर यह स्मार्टफोन एक्स्क्लूसिव तौर पर 4,299 रुपये में उपलब्ध है।

रीच एल्योर स्पीड स्मार्टफोन में 5 इंच (854 x 480 पिक्सल) आईपीएस कैपेसिटिव टच स्क्रीन है। डुअलसिम वाले इस स्मार्टफोन में 1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड कोर प्रोसेसर है। फोन में 1 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसमें यू़ज़र के इस्तेमाल की 5 जीबी ही है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए (32 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कैमरे की तो रीच के नए एल्योर स्पीड में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। जबकि फ्रंट कैमरा 3.2 मेगापिक्सल है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। स्मार्टफोन का डाइमेँशन 143.3 x 71.5 x 7.9 मिलमीटर और वज़न 161 ग्राम है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है जिसके 7 घंटे तक का टॉक टाइम और 200 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है।

4जी कनेक्टिविटी के अलावा रीच के इस स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी जैसे फीचर दिए गए हैं।

इससे पहले कंपनी ने रीच एल्योर स्मार्टफोन लॉन्च किया था। फोन में  5.5 इंच क्यूएचडी (540x960 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले , 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6580 प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज है, स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रीच एल्योर में 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  5. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  6. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  7. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  8. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  10. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »