सेकेंड हैंड iPhone की बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सैमसंग को लगा झटका

इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रही

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अप्रैल 2023 17:22 IST
ख़ास बातें
  • कस्टमर्स कम फीचर्स के साथ सस्ता स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं
  • रिफर्बिश्ड iPhones की डिमांड बढ़ी है
  • इससे बहुत से मार्केट्स में नए iPhone की बिक्री पर भी असर पड़ा है

इस वर्ष रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स के मार्केट में 5G हैंडसेट्स की डिमांड बढ़ने की संभावना है

पिछले वर्ष दुनिया भर में रिफर्बिश्ड या सेकेंड हैंड स्मार्टफोन की बिक्री लगभग पांच प्रतिशत बढ़ी है। इस सेगमेंट में iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple लगभग 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर रही। फ्लैगशिप और प्रीमियम स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ने से इस मार्केट में तेजी आई है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint की रिपोर्ट के अनुसार, रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स के मार्केट में लगभग 20 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ Samsung का दूसरा स्थान था। चीन में कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों की वजह से इस मार्केट में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 17 प्रतिशत की गिरावट आई है। हालांकि, भारत में यह मार्केट लगभग 19 प्रतिशत बढ़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कस्टमर्स कम फीचर्स के साथ सस्ता स्मार्टफोन खरीदना पसंद कर रहे हैं। रिफर्बिश्ड iPhones की डिमांड बढ़ी है। पिछले वर्ष इस सेगमेंट में एपल ने 16 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की। हालांकि, इससे बहुत से मार्केट्स में नए iPhone की बिक्री पर भी असर पड़ा है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि इस वर्ष रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन्स के मार्केट में 5G हैंडसेट्स की डिमांड बढ़ने और 4G स्मार्टफोन्स के कस्टमर्स घटने का अनुमान है। एपल ने भारत में बिजनेस के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने कहा है कि देश में उसके स्टोर्स की शुरुआत बिजनेस को बढ़ाने की एक बड़ी योजना का संकेत है। ये स्टोर्स मुंबई और दिल्ली में खोले गए हैं। 

कंपनी के CEO, Tim Cook के अनुसार, "हम अपने कस्टमर्स को सपोर्ट करने, लोकल कम्युनिटीज में इनवेस्टमेंट करने और मानवता के लिए कार्य करने वाले इनोवेशंस के साथ आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।" पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। देश में कंपनी अपने कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चर्स के जरिए आईफोन का प्रोडक्शन करती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  4. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  5. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  6. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  9. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  11. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.