Redmi Y2, Moto G6 Play, Redmi Note 5 और Realme 1 में किसे खरीदना फायदेमंद?

हाल में लॉन्च हुए Redmi Y2, Moto G6 Play, Redmi Note 5 और Realme 1 में से कौन सा फोन खरीदना है 'समझदारी का सौदा'...

विज्ञापन
Mayank Dixit, अपडेटेड: 8 जून 2018 11:28 IST

Redmi Y2, Moto G6 Play, Redmi Note 5 और Realme 1

10,000 रुपये से लेकर 13,000 रुपये कीमत के भीतर स्मार्टफोन के ट्रेंड ने तेज़ी पकड़ी है। यह ऐसी रेंज है, जिसमें यूज़र को स्मार्टफोन में लगभग सारे फीचर चाहिए, लेकिन किसी एक फीचर में 'पर्फेक्शन' की वह उम्मीद नहीं करता। यहां फेस अनलॉक से लेकर 18:9 डिस्प्ले और डुअल कैमरे से लेकर फिंगरप्रिंट स्कैनर जैसी विशेषताएं यूज़र को मिल जाती हैं। यानी, कम बजट में यूज़र को वे सभी प्रमुख फीचर अपने हैंडसेट में मिल जाते हैं, जिनका वह समय-समय पर फायदा उठा सकता है।

शाओमी से लेकर मोटो और ओप्पो ने इस रेंज में अपनी मज़बूत दावेदारी पेश की है। शाओमी की झोली मिनटों में 'आउट ऑफ स्टॉक' हो जाने वाले फोन से भरी है तो मोटो की नई सीरीज़ को पहले से ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसी कड़ी में ओप्पो है, जिसने अपने सब-ब्रांड रियलमी का पहला बजट स्मार्टफोन फेस अनलॉक व बेहतरीन डिज़ाइन के साथ पेश कर सभी का ध्यान खींचा है। आज हम बताते हैं, हाल में लॉन्च हुए Redmi Y2, Moto G6 Play, Redmi Note 5 और Realme 1 में से कौन सा फोन खरीदना है 'समझदारी का सौदा'?
Advertisement
 

Redmi Y2, Moto G6 Play, Redmi Note 5 और Realme 1 की कीमत

मार्केट में Redmi Y2 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट भी है जिसकी कीमत 12,999 रुपये है। स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर बिकेगा। इसके साथ शाओमी की अपनी वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन की पहली सेल 12 जून को आयोजित होगी। जानकारी दी गई है कि फोन के रिटेल बॉक्स में एक फोन कवर भी दिया जाएगा। (लॉन्च ऑफर जानने के लिए क्लिक करें) Moto G6 Play की कीमत 11,999 रुपये है। इसका सिर्फ एक वेरिएंट है जो 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज से लैस है। यह स्मार्टफोन गोल्ड और इंडिगो रंग में ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेगा।


वहीं, बात करें Redmi Note 5 की तो भारत में इसकी कीमत 9,999 रुपये है। इस कीमत में आपको मिलेगा 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट। वहीं, अगर आप 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो चुकाने होंगे 11,999 रुपये। अब आते हैं ओप्पो के रियलमी 1 पर। Realme 1 की पहली सेल अमेज़न इंडिया पर आयोजित की गई थी। इसके दो वेरिएंट हैं - 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज। यूज़र के पास डायमंड ब्लैक और सोलर रेड रंग में से चुनने का विकल्प रहता है। इसका एक 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है जो डायमंड ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर रंग में आएगा। बताया गया है कि इसे आने वाले हफ्तों में उपलब्ध कराया जाएगा। Realme 1 के 3 जीबी/32 जीबी वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपये है। Realme 1 का 6 जीबी/128 जीबी वेरिएंट भी उतारा गया है, जो 13,990 रुपये कीमत वाला है।
Advertisement
 

Redmi Y2, Moto G6 Play, Redmi Note 5 और Realme 1 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम रेडमी वाई 2 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 269 पिक्सल प्रति इंच है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नपैड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी/ 4 जीबी रैम दिए गए हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Y2 में पिछले हिस्से पर वर्टिकल स्टाइल में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का। फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल सेल्फी सुपर पिक्सल सेंसर है जो एलईडी सेल्फी-लाइट, एआई ब्यूटीफाई 4.0 और फेस अनलॉक क्षमता के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के दो वेरिएंट हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करेंगे। बैटरी 3080 एमएएच की है। इसके बारे में पूरे दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
Advertisement


Xiaomi Redmi Y2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, फिंगरप्रिंट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी वाई2 का डाइमेंशन 160.73x77.26x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 170 ग्राम।
Advertisement

अब बात Moto G6 Play की। यह डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) मैक्स विज़न आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इंटीग्रेटेड है 505 जीपीयू। इसके साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। Moto G6 Play मे सिर्फ एक रियर कैमरा है। यह 13 मेगापिक्सल का सेंसर है जो एफ/2.0 अपर्चर लेंस के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का 80 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
Advertisement

Moto G6 Play के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन में 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो टर्बोपावर चार्जर के साथ आती है। इसका डाइमेंशन  154.4x72.2x8.95 मिलीमीटर है और वज़न 173 ग्राम। Xiaomi Redmi Note 5 की बात करें तो डुअल सिम वाला यह हैंडसेट एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। आपके पास 3 जीबी या 4 जीबी रैम में एक को चुनने का विकल्प होगा। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर जगह मिली है। (पढ़ें रिव्यू)

शाओमी रेडमी नोट 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। यह एलईडी सेल्फी-लाइट मॉड्यूल और ब्यूटीफाई 3.0 ब्यूटिफिकेशन तकनीक के साथ आता है। हमने आपको पहले ही बताया है कि शाओमी रेडमी नोट 5 के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

फोन की स्टोरेज माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकती है। लेकिन फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है। शाओमी रेडमी नोट 5 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.5x75.45x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

वहीं, Realme 1 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 पर चलता है। इसमें 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। हैंडसेट 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम वेरिएंट विकल्प में आया है। हैंडसेट में डुअल कोर एआई स्पेसिफिक चिप भी दी गई है।

Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है। स्मार्टफोन में फेस अनलॉक है, फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया गया है। स्टोरेज विकल्प में Realme 1 32 जीबी, 64 जीबी और 128 जीबी वेरिएंट में आया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से Realme 1 डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट करता है। Realme 1 में 3410 एमएएच की बैटरी है। स्मार्टफोन का कुल वज़न 158 ग्राम है।
 
शाओमी रेडमी वाई2 बनाम रियलमी 1 बनाम मोटो जी6 प्ले बनाम रेडमी नोट 5

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच6.00 इंच5.70 इंच5.99 इंच
प्रोसेसर
स्नैपड्रैगन 625मीडियाटेक हीलियो पी60स्नैपड्रैगन 430क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल 8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल
रैम
3 जीबी6 जीबी3 जीबी4 जीबी
स्टोरेज
32 जीबी128 जीबी32 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3080 एमएएच3410 एमएएच4000 एमएएच4000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 8.1 Oreoएंड्रॉ़यड 8.1एंड्रॉ़यड 8.0 Oreoएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.996.005.705.99
रिज़ॉल्यूशन
720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल720x1440 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:9-18:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-402-403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
स्नैपड्रैगन 625मीडियाटेक हीलियो पी60स्नैपड्रैगन 430क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम
3 जीबी6 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
32 जीबी128 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
256256128-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हां---

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2)13-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron)
रियर फ्लैश
एलईडीएलईडीहांदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
16-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल (f/2.2)8-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
एलईडीनहींहांएलईडी
रियर ऑटोफोकस
-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9.5ColorOS 5.0-MIUI 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
हां--नहीं
माइक्रो यूएसबी
हांहां-हां
सिम की संख्या
2222
Wi-Fi Direct
हां--नहीं
यूएसबी ओटीजी
-हांहांहां
एनएफसी
--नहींनहीं
Mobile High-Definition Link (MHL)
---नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फिंगरप्रिंट सेंसर
हां--हां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां-हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां
बैरोमीटर
---नहीं
टेंप्रेचर सेंसर
---नहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Moto, Xiaomi, Oppo, Realme 1
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.