Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें

Samsung, Vivo, Oppo, OnePlus, Xiaomi जैसे नामी ब्रांड्स ने अपने सभी सेग्मेंट्स में कीमतों में बढ़ोत्तरी की है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 अगस्त 2026 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Oppo, OnePlus, Xiaomi जैसे नामी ब्रांड्स ने बढ़ाईं कीमतें।
  • Redmi Turbo 5 अब 6 हजार रुपये तक महंगा हो गया है।
  • स्मार्टफोन खरीदना ग्राहकों के लिए अब बहुत आसान नहीं रह गया है।

Xiaomi का कुछ हफ्ते पहले लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 अब 6 हजार रुपये तक महंगा हो गया है।

Photo Credit: Xiaomi

स्मार्टफोन खरीदना ग्राहकों के लिए अब बहुत आसान नहीं रह गया है। स्मार्टफोन्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं और बढ़ती ही जा रही हैं। कुछ समय पहले तक एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स जहां 4GB रैम, 64GB स्टोरेज के साथ 10 हजार रुपये की रेंज में मिल जाते थे, अब इन्हीं स्मार्टफोन्स के लिए ग्राहकों को 15 हजार से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रत्येक सेग्मेंट में स्मार्टफोन डिवाइसेज की कीमतें बढ़ रही हैं। Samsung, Vivo, Oppo, OnePlus, Xiaomi जैसे नामी ब्रांड्स ने अपने सभी सेग्मेंट्स में कीमतों में बढ़ोत्तरी की है। फिर चाहे लोअर मिडरेंज हो या मिडरेंज, और फ्लैगशिप। इसी तर्ज पर अब Xioami ने अपना पॉपुलर स्मार्टफोन महंगा कर दिया है। 

Xiaomi का कुछ हफ्ते पहले लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 अब 6 हजार रुपये तक महंगा हो गया है। अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे थे तो जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। लेकिन निराश न हों, इसी के मुकाबले का Poco फोन सस्ते में खरीदने का मौका आपको अभी भी मिल सकता है। आइए जानते हैं Redmi Turbo 5 की कितनी बढ़ी हैं कीमतें। 

Advertisement

Redmi Turbo 5 Price Hike in India

टिप्स्टर @Gadgetsdata ने Redmi Turbo 5 की बढ़ी हुई कीमतें शेयर की हैं। फोन का 8GB+256GB वेरिएंट 37,999 रुपये से बढ़कर अब 41,999 रुपये में मिल रहा है। फोन 6 हजार रुपये महंगा हो गया है। इसी तरह फोन का 12GB+256GB वेरिएंट 40,999 रुपये से बढ़कर 46,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स की कीमतें 6000 रुपये बढ़ गई हैं। यानी ग्राहक को 6 हजार ज्यादा देने होंगे। 

Redmi Turbo 5 Price hiked by ₹6000‼️

Now, the 8+256GB starts at ₹41,999 , earlier it was ₹37,999

Now, the 12+256GB costs ₹46,999 , earlier it was ₹40,999

Fortunately, they didn't hike the price on Poco X8 Pro which is almost similar to Redmi Turbo 5 ,so get the Poco X8… pic.twitter.com/ie6bfMwk0r

— Debayan Roy (Gadgetsdata) (@Gadgetsdata) August 13, 2026

टिप्स्टर ने कहा है कि इसका एक अच्छा विकल्प Poco X8 Pro के रूप में मौजूद है। फोन में लगभग समान स्पेसिफिकेशंस मिलते हैं लेकिन इसकी कीमत 39,990 रुपये से शुरू हो जाती है। Poco X8 Pro में 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। Poco X8 Pro 5G में MediaTek Dimensity 8500 Ultra SoC दिया गया है। फोन में 6,500mAh की बैटरी और साथ में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 27W रीवर्स वायरलेस चार्जिंग भी यहां दी गई है। 

Advertisement

वैश्विक स्तर पर मैमोरी चिप की शॉर्टेज से कीमतों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। स्मार्टफोन की लागत लगातार बढ़ रही है जिसका असर डिवाइसेज के दामों पर साफ देखा जा रहा है। Oppo, Vivo, Samsung और Apple जैसे दिग्गज ब्रांड भी अपने लगभग सभी डिवाइसेज के दामों में इजाफा कर रहे हैं।
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Polished and premium IP69K-rated design
  • Dolby Vision, HDR10+ certified display
  • Software feels fluid and smooth
  • Gaming-grade performance
  • Bad
  • Loaded with preinstalled third-party apps
  • Spammy notifications and ads
  • Average selfie and ultrawide cameras
  • Gets hot when using the camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8500 अल्ट्रा

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7,540 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,268x2,756 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Polished and premium IP69K-rated design
  • Dolby Vision, HDR10+ certified display
  • Software feels fluid and smooth
  • Gaming-grade performance
  • Bad
  • Loaded with preinstalled third-party apps
  • Spammy notifications and ads
  • Average selfie and ultrawide cameras
  • Gets hot when using the camera app
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.