Redmi Turbo 3: 16GB तक रैम, 1TB तक स्टोरेज के साथ लॉन्च हुआ नया रेडमी फोन, जानें कीमत

Redmi Turbo 3 4nm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक LPPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज जोड़ी गई है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 21:15 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन रियर कैमरा मिलता है
  • edmi Turbo 3 का Harry Potter लिमिटेड एडिशन भी पेश किया गया है

Redmi Turbo 3 के बेस 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है

Redmi ने पिछले साल के Redmi Note 12 Turbo में एक बड़ा अपग्रेड देते हुए बिल्कुल नया Redmi Turbo 3 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। चीन में पेश किया गया था नया मॉडल Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 SoC पर काम करता है और इसमें Xiaomi का HyperOS इंटरफेस मिलता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन रियर कैमरा है और यह अपनी पावर 5,000mAh की बैटरी है से लेता है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Redmi Turbo 3 का Harry Potter लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है।
 

Redmi Turbo 3 की कीमत

Redmi Turbo 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,450 रुपये) है। वहीं, इसके 16GB + 512GB की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,000 रुपये) है और टॉप-एंड 16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये) है। यह वर्तमान में आइस टाइटेनियम, ग्रीन ब्लेड और मो जिंग (ब्लैक) कलर ऑप्शन में चीन में प्री-सेल के लिए उपलब्ध है। हैंडसेट की सेल 15 अप्रैल से शुरू होने वाली है।
 

Redmi Turbo 3 के स्पेसिफिकेशन्स

डुअल सिम (नैनो) Redmi Turbo 3 Xiaomi के HyperOS इंटरफेस पर चलता है और इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, डॉल्बी विजन सपोर्ट और 2,400 nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7 इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन OLED डिस्प्ले मिलता है। यह 4nm Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट पर काम करता है, जिसके साथ 16GB तक LPPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज जोड़ी गई है।

Redmi Turbo 3 में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें f/1.59 अपर्चर के साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) से लैस 50-मेगापिक्सल Sony LYT-600 सेंसर और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

Redmi Turbo 3 में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.4, GPS, Galileo, GLONASS, Beidou और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप, IR रिमोट कंट्रोल, अल्ट्रासोनिक डिस्टेंस सेंसर और X-axis लीनियर मोटर शामिल हैं। इसके अलावा, फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और फेस अनलॉक फीचर को सपोर्ट करता है। हैंडसेट में डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर भी हैं और इसमें IP64 रेटेड डस्ट और स्प्लैश-रेजिस्टेंट बिल्ड मिलता है।

Redmi Turbo 3 में 5,000mAh की बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा किया गया है कि फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी एक बार चार्ज करने पर 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम देने में सक्षम है। हैंडसेट का माप 160x74.4x7.8 mm और वजन 179 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.