इस Redmi फोन को खरीदने वाले को मिलेगी Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक कार! लेकिन पहले पढ़ लें ये शर्तें

Redmi के जनरल मैनेजर वांग टेंग ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि Redmi Turbo 3 ने अच्छी सेल फिगर हासिल की है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2024 19:00 IST
ख़ास बातें
  • 15 अप्रैल को 23:59 बजे (चीनी समय) तक की गई खरीदारी में से एक चुना जाएगा
  • 23 अप्रैल को घोषित होगा विजेता
  • विजेता को कुछ शर्तों के साथ एक साल के लिए SU7 के उपयोग का अधिकार मिलेगा

Redmi Turbo 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) है

Redmi Turbo 3 को हाल ही में चीन में लॉन्च किया गया था और इसकी शुरुआती बिक्री कथित तौर पर बहुत जबरदस्त रही है। अब, इसे खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों में से किसी एक को इनाम के तौर पर Xiaomi की पहली इलेक्ट्रिक कार - SU7 को एक साल तक बिना किसी लागत के चलाने का मौका मिलने वाला है। बता दें कि Xiaomi के CEO लेई जून ने Redmi Turbo 3 स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद कहा था कि यदि यह स्मार्टफोन अपने शुरुआती सेल टार्गेट को हासिल कर लेता है तो वह Redmi के जनरल मैनेजर को Xiaomi SU7 कार गिफ्ट में देंगे। अब, ऐसा प्रतीत होता है कि जून को अपना वादा निभाना पड़ेगा, क्योंकि Redmi Turbo 3 ने कथित तौर पर चीन में अच्छी बिक्री की है।

Redmi के जनरल मैनेजर वांग टेंग ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट के जरिए बताया है कि Redmi Turbo 3 ने अच्छी सेल फिगर हासिल की है। उन्होंने बताया कि स्मार्टफोन अपने प्राइस सेगमेंट में नए जारी किए गए डिवाइसेज के बीच "फर्स्ट वीक सेल चैंपियन" के रूप में उभरा है। सेल शुरू होने के केवल 30 मिनट के भीतर, इसने 2000 से 3000 CNY प्राइस कैटेगरी में इस वर्ष का एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए आभार व्यक्त करते हुए, टेंग ने वीबो पर घोषित किया कि शुरुआती सेल में फोन खरीदने वालों में से किसी एक भाग्यशाली खरीदार को Xiaomi SU7 इलेक्ट्रिक सेडान का उपयोग करने के लिए एक साल का अधिकार दिया जाएगा।

Xiaomi के आधिकारिक चैनलों के जरिए 10 अप्रैल को 20:00 बजे (चीनी समय) से 15 अप्रैल को 23:59 बजे (चीनी समय) के बीच की गई खरीदारी में से एक को चुना जाएगा। टेंग 23 अप्रैल को अपने आधिकारिक वीबो और डॉयिन अकाउंट के जरिए विजेता को घोषित करेंगे।

हालांकि, इसमें कुछ टर्म्स रखी गई हैं। खरीदार की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और उनके पास कम से कम दो साल पहले प्राप्त ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा, SU7 के एक साल के उपयोग के अधिकार का दावा करने के लिए विजेता को Turbo 3 का परचेज ऑर्डर दिखाना होगा और वह इस EV को मॉडिफाई नहीं करा सकेगा।
Advertisement

बता दें कि चीन में पेश किया गया नया मॉडल Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 8s Gen 3 SoC पर काम करता है और इसमें Xiaomi का HyperOS इंटरफेस मिलता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला OLED डिस्प्ले है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-600 मेन रियर कैमरा है और यह अपनी पावर 5,000mAh की बैटरी है से लेता है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने स्टैंडर्ड मॉडल के साथ Redmi Turbo 3 का Harry Potter लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है।
Advertisement

Redmi Turbo 3 के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 26,450 रुपये) है। वहीं, इसके 16GB + 512GB की कीमत CNY 2,499 (लगभग 28,000 रुपये) है और टॉप-एंड 16GB + 1TB मॉडल की कीमत CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये) है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.