Redmi की K80 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, 2K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले

ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेंगे। इनका डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन वाला होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 नवंबर 2024 20:36 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज के K80 Pro में डुअल टोन डिजाइन मिल सकता है
  • ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेंगे
  • K80 के फ्रंट में 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

इस सीरीज के K80 Pro में डुअल टोन डिजाइन मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की K80 सीरीज को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Redmi K80 और K80 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन का खुलासा किया है। इस सीरीज के K80 Pro में डुअल टोन डिजाइन मिल सकता है। 

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर K80 सीरीज को 27 नवंबर को चीन में पेश करने की जानकारी दी है। कंपनी की चीन में वेबसाइट पर इन स्मार्टफोन्स के डिजाइन को दिखाया गया है। K80 Pro के डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट है। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट में तीन कैमरा और कैमरा आइलैंड के बाहर LED फ्लैश स्ट्रिप दी गई है। ये स्मार्टफोन्स Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.0 पर चलेंगे। इनका डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन वाला होगा। Redmi K80 Pro की बैटरी 120 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती  है। 

इससे पहले कुछ लीक में बताया गया था कि Redmi K80 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। K80 के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। K80 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 32 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। K80 Pro के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

पिछले महीने Xiaomi ने नए Android ऑपरेटिंग सिस्टम HyperOS 2.0 को पेश किया था। Xiaomi 15 सीरीज के साथ HyperOS 2.0 को लाया गया था। भारत में इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन Poco X7 Pro हो सकता है।  इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। चीन में HyperOS 2.0 वाला Xiaomi 15 पहला स्मार्टफोन था। देश में Poco X7 Pro को Redmi Note 14 Pro+ के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लाया जा सकता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.