Xiaomi Redmi S2 का पोस्टर आया सामने, कीमत हुई लीक

Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi की लोकप्रिय रेडमी रेंज में सस्ता हैंडसेट होने जा रहा है। Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च होगा।

Xiaomi Redmi S2 का पोस्टर आया सामने, कीमत हुई लीक

Xiaomi Redmi S2 का पोस्टर आया सामने

विज्ञापन
Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi की लोकप्रिय रेडमी रेंज में सस्ता हैंडसेट होने जा रहा है। Redmi S2 चीन में 10 मई को लॉन्च होगा। फोन को लेकर कुछ जानकारियां लीक भी हुई हैं, जिससे फोन के लुक का काफी हद तक अंदाज़ा लगाया जा चुका है। जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख करीब आ रही है, कंपनी भी इसे लेकर माहौल बनाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। नई लीक में ऑफिशियल टीज़र ने फोन का इशारा दिया है।

इसमें iPhone जैसे एंटीना लाइन टॉप पर देखे गए हैं। साथ ही आज के ट्रेंड को देखते हुए हैंडसेट में iPhone X जैसे वर्टिकल रियर कैमरे देखे गए हैं। ख़ास बात यह है कि अब तक Redmi S2 की कीमत छिपी थी, वह अब लीक हो चुकी है। MyDrivers की रिपोर्ट की मानें तो आधिकारिक पोस्टर में रेडमी एस2 की डिज़ाइन देखा गया है। जैसा कि हमने बताया, फोन में एंटीना लाइन और डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखा है। साथ ही हैंडसेट गोल्ड रंग वेरिएंट में सामने आया है।
 
redmi


इसके अलावा पोस्टर इशारा देता है कि फोन की लॉन्च तारीख 10 मई ही है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर होगा, जो एआई क्षमताओं से लैस होगा। सेकेंड्री सेंसर 5 मेगापिक्सल हो सकता है। हैंडसेट चीन में सनिंग.कॉम के ज़रिए मुहैया करवाया जाएगा। रिपोर्ट बताती है कि Redmi S2 की कीमत 1,000 चीनी युआन (करीब 10,600 रुपये) है। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल सका है कि यह कीमत कितने रैम+स्टोरेज वेरिएंट के लिए तय की गई है।

ध्यान रहे, Xiaomi के रेडमी एस2 को चेक रिपब्लिक के मी स्टोर में भी देखा गया था, जहां इसके स्पेसिफिकेशन का भी ज़िक्र था। स्मार्टफोन को टीना और 3सी सर्टिफिकेशन में भी देखा गया था, जिससे इशारा मिला था कि यह भारत में भी लॉन्च ज़रूर किया जाएगा।

यहां फोन देखने में पतले बेज़ल वाला है। हेडफोन जैक दिया गया है। ज़िक्र है कि Xiaomi Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है। डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में काम करता है स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। यूज़र को इसमें मिलेंगे डुअल रियर कैमरे, जो होंगे 12+5 मेगापिक्सल के। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल रिजॉल्यूशन वाला है। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच की है। पिछले लीक की बात करें तो Xiaomi Redmi S2 में डुअल वर्टिकल रियर कैमरे बताए गए थे। कहा गया था कि फोन में 3 जीबी रैम व 32 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज होगा। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना भी संभव होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi S2, Xiaomi Redmi S2 specifications, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »