Redmi S2 लॉन्च के करीब, Mi Pad 4 के बारे में जानकारी लीक

Redmi S2 को चीन की 3सी (कंपलसरी सर्टिफिकेशन ऑफ चाइना) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2018 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Redmi S2 में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • रेडमी एस2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलेगा
  • Mi Pad 4 पर काम चल रहा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा

Xiaomi Redmi 5 (सांकेतिक तस्वीर)

हाल ही में खबर आई थी कि Xiaomi Redmi S2 बजट स्मार्टफोन को जल्द ही भारत और चीन में लॉन्च किया जाएगा। अब इस हैंडसेट के बारे में फिर जानकारी सामने आई है। इस बार Redmi S2 को चीन की 3सी (कंपलसरी सर्टिफिकेशन ऑफ चाइना) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले हैंडसेट को चीन की टीना सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया था। ताज़ा लिस्टिंग से रेडमी एस2 के किसी स्पेसिफिकेशन या फीचर का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पुष्टि ज़रूर हो गई है कि हैंडसेट चीनी मार्केट में लॉन्च होने से बहुत दूर नहीं है। यह कंपनी की बेहद ही लोकप्रिय रेडमी सीरीज़ का एक और हैंडसेट होगा। दूसरी तरफ, Xiaomi Mi Pad 4 के बारे में जानकारी लीक हुई है। यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस होगा।

टीना लिस्टिंग से पता चला था कि रेडमी एस2 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई पर चलेगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले दिया जा सकता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर काम करेगा, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। साथ देगा एड्रेनो 506 जीपीयू। Redmi S2 हैंडसेट 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा।
Advertisement
 

Redmi S2 में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ लेंसके साथ आएगा, जो इमेज स्टेब्लाइजेशन से लैस होगा। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा।
 
दरअसल, 91मोबाइल्स की रिपोर्ट में Redmi S2 को 3सी की आधिकारिक साइट पर लिस्ट किए जाने की जानकारी दी गई है। वैसे, Xiaomi की ओर से इस हैंडसेट के संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हम आने वाले हफ्तों में इस बजट स्मार्टफोन को पेश किए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, XDA Developers का कहना है कि Mi Pad 4 पर काम चल रहा है और इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा। यह जानकारी FunkyHuawei.club द्वारा साझा की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, फर्मवेयर फाइल्स के मीयूआई हार्डवेयर कंफीग्युरेशन तो यही बताते हैं कि यह टैबलेट पीसी होगा। इसके अलावा डिवाइस में 6000 एमएएच की बैटरी होगी।
Advertisement

कैमरा कंफीग्युरेशन फाइल के मुताबिक, Mi Pad 4 में 13 मेगापिक्सल का एफ/2.0 अपर्चर वाला ऑमनीविज़न सेंसर होगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सैमसंग एस5के5ई8 सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.