Xiaomi के 'सस्ते' स्मार्टफोन Redmi S2 की तस्वीरें लीक, सामने आई यह जानकारी

Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi का अगला फोन है लेकिन कंपनी इसे लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बता रही है। कहा जा रहा है कि यह एक बजट हैंडसेट होगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2018 12:17 IST

Redmi S2 स्मार्टफोन का डिज़ाइन लीक

Redmi S2 स्मार्टफोन Xiaomi का अगला फोन है लेकिन कंपनी इसे लेकर कुछ भी खुलकर नहीं बता रही है। कहा जा रहा है कि यह एक बजट हैंडसेट होगा। टीनी और 3सी सर्टिफिकेशन पर हैंडसेट का इशारा मिला है। Redmi S2 जल्द लॉन्च हो सकता है। नई जानकारी के मुताबिक, Redmi S2 की चेक गणराज्य में हाई रिजॉल्यूशन तस्वीरें लीक हुई हैं। इस सप्ताह ऑफलाइन स्टोर पर Redmi S2 वहां दस्तक दे सकता है।

ऐसा लगता है कि चेक पब्लिकेशन स्वेटएंड्रॉयडा ने फोन के गुलाबी रंग वाले वेरिएंट की तस्वीर हासिल कर ली है। फोन के लुक पर जाएं तो Redmi S2 काफी हद तक कंपनी के  Redmi Note 5 Pro जैसा दिखता है। साथ ही इसमें  Mi 6X की भी झलक मिलती है। इसमें समान डिज़ाइन के साथ वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले भी इसमें देखा गया है। साथ ही तस्वीर बताती है कि फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से में दिया गया है।
Advertisement

एक रिपोर्ट के मुताबिक,  Redmi S2 एंड्रॉयड ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलेगा। इसके टॉप पर मीयूआई होगा। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर काम करेगा। साथ देंगे 3 जीबी रैम। इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी हो सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जाना संभव होगा। Redmi S2 में 5.99 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगा। फोन के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसमें 12+5 मेगापिक्सल की जुगलबंदी होगी। बैटरी क्षमता 3080 एमएएच होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Redmi S2 को प्राग के नए स्टोर में प्रदर्शित करेगी। साथ ही शाओमी मी मिक्स 2एस को भी यहीं शोकेस किया जाएगा। ध्यान रहे, Redmi S2 स्मार्टफोन को हाल में टीना पर देखा गया था। लिस्टिंग में इशारा मिला था कि हैंडसेट 3 वेरिएंट में आएगा। इनमें 2 जीबी/16 जीबी, 3 जीबी/32 जीबी, 4 जीबी/64 जीबी शामिल होंगे।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.