Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

Xiaomi Redmi S2 को चीनी सर्टिफिकेशन एजेंसी टीना से सर्टिफिकेशन मिल गया है। आधिकारिक साइट पर Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं।

Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन लीक, डिज़ाइन का हुआ खुलासा

शाओमी रेडमी एस2

ख़ास बातें
  • Redmi S2 को चीनी सर्टिफिकेशन एजेंसी टीना पर सर्टिफाइड
  • फोन M1803E6E मॉडल नंबर के साथ देखा गया
  • वर्टिकल डुअल कैमरा दे रहा है आईफोन X का लुक
विज्ञापन
Xiaomi Redmi S2 को चीनी सर्टिफिकेशन एजेंसी टीना से सर्टिफिकेशन मिल गया है। आधिकारिक साइट पर Xiaomi Redmi S2 के स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं। फोन M1803E6E मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। फोन में यूनीबॉडी बिल्ड के साथ वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप देखा गया है। यह दिखने में आईफोन X जैसा लगता है। कुछ दिन पहले ही फोन कुछ फर्मवेयर फाइल में देखा गया था। कहा जा रहा है कि हैंडसेट भारत और चीन में सबसे पहले दस्तक देगा।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, यह एंड्रॉयड 8.1.0 ओरियो आधारित होगा। इसमें 5.99 इंच का एचडी प्लस टीएफटी डिस्प्ले दिया जा सकता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर काम करेगा, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। साथ देगा एड्रेनो 506 जीपीयू। Redmi S2 हैंडसेट 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा। इसमें 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। रियर कैमरा सेटअप एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ लेंसके साथ आएगा, जो इमेज स्टेब्लाइजेशन से लैस होगा। फ्रंट कैमरा 16 मेगापिक्सल का होगा।

Redmi S2 में 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी का स्टोरेज विकल्प होगा। इन्हें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। इसमें 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस दिया जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट में इनफ्रारेड सेंसर और रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए मौज़ूद होगी 3080 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन ब्लैक, रोज़ गोल्ड, गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, पिंक, ग्रे और सिल्वर रंग वेरिएंट में आएगा।

टीना साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi S2 काफी हद तक दिखने में   Redmi Note 5 Pro जैसा होगा। हैंडसेट का कुल वज़न 170 ग्राम है। शाओमी ने अब तक  Redmi S2 को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पिछली लीक में सामने जा चुका है कि फोन शुरुआत में भारत और चीनी बाज़ार में दस्तक देगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi S2, Xiaomi, Mobile, Android
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »