Redmi Pro 2 की तस्वीर आई सामने, पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने के दावा

कुछ दिन पहले Xiaomi के सीईओ ली जून कथित तौर पर नए रेडमी फोन के साथ नज़र आए थे। माना जा रहा है कि यह रेडमी हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

Redmi Pro 2 की तस्वीर आई सामने, पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने के दावा
ख़ास बातें
  • Weibo पर Redmi Pro 2 का पोस्टर साझा
  • Redmi Pro 2 में हो सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी सीरीज़ का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा रेडमी प्रो 2
विज्ञापन
कुछ दिन पहले Xiaomi के सीईओ ली जून कथित तौर पर नए रेडमी फोन के साथ नज़र आए थे। माना जा रहा है कि यह रेडमी हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस हैंडसेट को Redmi Pro 2 के नाम से जाना जाएगा। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 48 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। लीक हुई ताज़ा तस्वीर में Redmi Pro 2 के फ्रंट और बैकपैनल को दिखाया गया है। इसके साथ फोन के स्पेसिफिकेशन भी लीक हुए हैं। फिलहाल, यह नहीं पता है कि कंपनी के नए सब-ब्रांड Redmi के इस फोन को कब तक लॉन्च किया जाएगा।

एक टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर Redmi Pro 2 का पोस्टर साझा किया है। पोस्टर में दावा है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके साथ 48 मेगापिक्सल का सेंसर भी दिया जाएगा। पोस्टर पर नज़र आ रहे फोन की तस्वीर और स्पेसिफिकेशन को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि ली जून भी इसी फोन के साथ नज़र आए थे।

तस्वीर से पता चलता है कि Redmi Pro 2 ग्रेडिएंट बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, पॉप-अप सेल्फी कैमरा और बिना नॉच वाली स्क्रीन से लैस है। वॉल्यूम और पावर बटन फोन के दायें किनारे पर मौज़ूद हैं।

संभवतः यह पहला मौका है जब स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले रेडमी फ्लैगशिप हैंडसेट की पहली स्पष्ट लुक मिली है। पहले ही दावा किया गया था कि इसमें बिना नॉच वाला डिस्प्ले होगा। इससे हैंडसेट में पॉप-अप सेल्फी कैमरे होने के नए दावे को बल मिलता है। यह लाल रंग में आएगा और इसमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक होगा। कंपनी ने पहले ही पुष्टि की है कि स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर वाले रेडमी फोन पर काम चल रहा है। ताज़ा लीक से हमें इसके डिज़ाइन और लुक का अनुमान मिल गया है। दावा है कि इसे रेडमी प्रो 2 के नाम से जाना जाएगा। फिलहाल, हम आपको इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »