Redmi का नया फोन "सुपर परफॉर्मेंस" के साथ होगा लॉन्च, ब्रांड चीफ ने किया टीज़

Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi मॉडल नंबर M2004J7AC वाले एक नए फोन पर भी काम कर रहा है। फोन इस हफ्ते की शुरुआत में चीन के TENAA साइट पर ऑक्टा-कोर सीपीयू के साथ देखा गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 मई 2020 15:23 IST
ख़ास बातें
  • Redmi एक 5G फोन पर भी कर रही है काम
  • हाल ही में TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है आगामी रेडमी फोन
  • ऑक्टा-कोर सीपीयू और 6.57-इंच के साथ टीना पर लिस्ट हुआ था रेडमी फोन

Redmi 9 को लेकर भी कई अफवाहें हैं कि स्मार्टफोन जल्द लॉन्च हो सकता है

Xiaomi के उपाध्यक्ष और रेडमी के महाप्रबंधक Lu Weibing ने एक नए Redmi स्मार्टफोन के लॉन्च को टीज़ किया है। टीज़र के जरिए कंपनी इस आगामी रेडमी फोन को "शानदार परफॉर्मेंस" वाला स्मार्टफोन बताना चाह रही है। लेटेस्ट टीज़र को वीबो पर पोस्ट किया गया है। याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले ही Weibing द्वारा टीज़ किया गया था कि रेडमी कुछ नए सर्प्राइज़ लाने वाली है। अफवाहों के अनुसार, शाओमी एक नया 5G Redmi फोन लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसमें MediaTek Dimensity चिपसेट शामिल होगा। यह भी संभावना है कि कंपनी इस 5जी रेडमी स्मार्टफोन को बाज़ार में एक किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च करेगी, जिसे Redmi 9 कहा जा सकता है।

आगामी रेडमी स्मार्टफोन की जानकारियों पर चुप्पी बनाए रखते हुए, Weibing ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक वीबो अकाउंट के जरिए चीनी भाषा में एक पोस्ट किया, जो अनुवाद करने पर "सुपर परफॉर्मेंस, अनएक्सपेक्टेड" बनता है। इससे पता चलता है कि नए रेडमी फोन की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसकी परफॉर्मेंस दमदार होगी। अपने पोस्ट को पोस्ट को डालने के कुछ ही समय बाद, उन्होंने MediaTek का एक वीबो पोस्ट भी साझा किया, जिसमें कंपनी ने अपने नए 5जी आधारित प्रोजेक्ट के लॉन्च की घोषणा की थी, जो कि कंपनी का नया Dimensity चिपसेट हो सकता है और आने वाले Redmi मॉडल पर दिया जा सकता है। चिपसेट बनाने वाली कंपनी ने 18 मई को अपनी इस नई पेशकश का खुलासा करने के लिए एक इवेंट भी रखा है।
Advertisement

यदि हम हालिया रिपोर्टों को देखें, तो Xiaomi का सब-ब्रांड Redmi मॉडल नंबर M2004J7AC वाले एक नए फोन पर काम कर रहा है। फोन इस हफ्ते की शुरुआत में चीन के TENAA साइट पर ऑक्टा-कोर सीपीयू और 6.57-इंच के फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले के साथ लिस्ट हुआ था। ऐसा माना जा रहा था कि स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 800 चिपसेट, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है।


हालांकि मीडियाटेक द्वारा साझा किए गए वीबो पोस्ट, जिसे Weibing ने भी रीपोस्ट किया था, को देखा जाए तो यह एक अलग Dimensity चिपसेट हो सकता है। माना जा रहा है कि यह Dimensity 820 चिपसेट हो सकता है, जो Dimensity 800 की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi, Upcoming Redmi Smartphones, Redmi Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.