Redmi फोन में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, टीज़र जारी

शाओमी (Xiaomi) अपनी रेडमी (Redmi) सीरीज़ के अंतर्गत एक नए पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रही है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2019 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले Redmi फोन पर कर रही है काम
  • रेडमी सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है कि यह आगामी स्मार्टफोन
  • स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस हो सकता है आगामी रेडमी फोन

Redmi फोन में होगा पॉप-अप सेल्फी कैमरा, टीज़र जारी

Photo Credit: Weibo/Redmi

शाओमी (Xiaomi) अपनी रेडमी (Redmi) सीरीज़ के अंतर्गत एक नए पॉप-अप सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन पर काम कर रही है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो (Weibo) एक टीज़र वीडियो को पोस्ट किया गया है। वीडियो में पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले फुल-स्क्रीन रेडमी (Redmi) स्मार्टफोन की झलक देखने को मिली है। इस टीज़र वीडियो के साथ एवेंजर्स: एंडगेम (Avengers: Endgame) के ट्रेलर को मर्ज किया गया है, साथ ही रेडमी सीरीज़ के अंतर्गत उतारे गए कुछ पॉपुलर स्मार्टफोन जैसे कि रेडमी 7 (Redmi 7), रेडमी नोट 7 (Redmi Note 7) और रेडमी नोट 7 प्रो (Redmi Note 7 Pro) को दर्शाया गया है।

वीडियो में दिख रहा नया स्मार्टफोन रेडमी (Redmi) सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। वीबो पर जारी टीज़र वीडियो को रेडमी पेज़ से शेयर किया गया है। शाओमी (Xiaomi) इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने ट्विटर पर टीज़र जारी करके नए रेडमी स्मार्टफोन को भारत लाने का संकेत दिया था। ट्वीट के अनुसार, आगामी स्मार्टफोन हाल ही में लॉन्च हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

क्वालकॉम ने हाल ही में स्नैपड्रैगन 730 और स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर को लॉन्च किया था। ये प्रोसेसर 8nm प्रोसेस पर आधारित हैं। यह Kryo 470 ऑक्टा-कोर चिपसेट और ऐड्रेनो 618 जीपीयू से लैस हैं। कुछ समय पहले लॉन्च हुए Samsung Galaxy A80 में भी स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर है लेकिन फिलहाल इस हैंडसेट को भारत नहीं लाया गया है।

पहले Redmi Pro 2 स्मार्टफोन से संबंधित लीक सामने आ चुके हैं और ऐसा कहा जा रहा था कि यह फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है। लेकिन बाद में शाओमी के एक अधिकारी ने इस बात का खंडन किया था। यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि Xiaomi आखिर किस मॉडल को भारत लाने की योजना बना रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 144Hz 4K डिस्प्ले के साथ Lumio Vision 9 (2026), Vision 7 (2026) लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.