Redmi Note 9T 5G आज होगा लॉन्च, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

लॉन्च से पहले कंपनी ने रेडमी नोट 9टी 5जी के ऑफिशियल बैक पैनल की तस्वीर भी सार्वजनिक कर दी थी, जिसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 8 जनवरी 2021 10:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9T 5G में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Redmi Note 9T 5G में मिलेगा ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • रेडमी नोट 9टी 5जी में मिल सकती है 5,000 एमएएच की बैटरी
Redmi Note 9T 5G स्मार्टफोन को आज लॉन्च किया जाएगा, जो कि Xiaomi की Redmi Note 9 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन होगा। लॉन्च से पहले कंपनी ने रेडमी नोट 9टी 5जी के ऑफिशियल बैक पैनल की तस्वीर भी सार्वजनिक कर दी थी, जिसमें सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिला था। इसके अलावा, कहा जा रहा है कि रेडमी नोट 9टी 5जी फोन Redmi Note 9 5G फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। साथ ही फोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जहां से इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी सामने आ चुकी है। खैर! लीक से परे असल में रेडमी नोट 9टी 5जी फोन किन स्पेसिफिकेशन्स से लैस होगा, इसकी जानकारी आज लॉन्च के बाद साफ हो जाएगी।
 

Xiaomi Redmi Note 9T launch, expected price

Redmi Note 9T स्मार्टफोन को आज यानी 8 जनवरी को 1pm GMT+1 (भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे) लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi ने इसके लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया है, जिसके कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।
Advertisement
 

कंपनी ने फिलहाल रेडमी नोट 9टी की कीमत की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन Amazon Germany ने फोन को लिस्ट किया था। हालांकि, कुछ देर बाद ही इस लिस्टिंग को हटा भी दिया गया, लेकिन Droidholic की रिपोर्ट अमेज़न लिस्टिंग का हवाला देते हुए जानकारी देती है कि फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 229.90 (लगभग 20,700 रुपये) होगी और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरे की कीमत EUR 269.90 (लगभग 24,300 रुपये) होगी। इसके अलावा, यह फोन दो कलर ऑप्शन के साथ लिस्ट किया गया था वो हैं नाइटफॉल ब्लैक और डेब्रेक पर्पल।
 

Xiaomi Redmi Note 9T specifications (expected)

फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन Amazon Germany लिस्टिंग में सामने आए थे, जिसे फिलहाल हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि फोन में 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसके अलावा फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर से लैस होगा। वहीं फोन में NFC सपोर्ट व 5,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। कथित रूप से फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। टिप्सटर अभिषेक यादव द्वारा साझा की गई प्रोमो तस्वीर में सामने आया है कि फोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

इसके अलावा, रेडमी नोट 9टी 5जी फोन Redmi Note 9 5G फोन का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है, जो कि पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 9टी फोन में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया जा सकता है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  4. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.