Redmi Note 9 Pro को एक बार फिर खरीदने का मौका, यहां होगी फ्लैश सेल

Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होगी। रेडमी नोट 9 प्रो की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी स्मार्टफोन की खरीद पर कुछ ऑफर्स भी दे रही है।

Redmi Note 9 Pro को एक बार फिर खरीदने का मौका, यहां होगी फ्लैश सेल

Redmi Note 9 Pro की बिक्री आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर होगी शुरू

ख़ास बातें
  • होल-पंच डिस्प्ले और 5,020 एमएएच बैटरी से लैस है Redmi Note 9 Pro
  • आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर होगा खरीद के लिए उपलब्ध
  • रेडमी नोट 9 प्रो को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को कंपनी दे रही है ऑफर्स
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro को खरीदने के इच्छुक ग्राहकों को आज इसे एक बार फिर खरीदने का मौका मिल रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो की सेल आज एक बार फिर होगी। यह बिक्री अमेज़न और शाओमी की आधिकारिक वेबसाइट पर होती है। फोन फ्लैश सेल के जरिए पेश किया जाता है और स्टॉक रहने तक उपलब्ध रहता है। पिछली कुछ Redmi Note 9 Pro सेल को देखा जाए तो स्मार्टफोन को आउट-ऑफ-स्टॉक होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। लॉन्च के बाद लंबे लॉकडाउन के चलते स्मार्टफोन को बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया, लेकिन अब रेडमी नोट 9 प्रो को हर हफ्ते सेल के लिए लाया जा रहा है। Xiaomi यह जानती है कि रेडमी नोट 9 प्रो उसका एक महत्वपूर्ण स्मार्टफोन है। स्मार्टफोन काफी जल्दी लोकप्रियता हासिल करता नज़र आ रहा है और इसका एकमात्र कारण इसकी उग्र कीमत और बेहतरीन हार्डवेयर है। 

Redmi Note 9 Pro को इस साल मार्च में लॉन्च किया गया था और स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें क्वाड रियर कैमरा सेटअप और ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर है। स्मार्टफोन 14 मई को फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हुआ था और अब कंपनी Redmi Note 9 Pro को आज फिर से फ्लैश सेल के लिए पेश करेगी। यहां हम आपको Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल, कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी दे रहे हैं।

Redmi Note 9 Pro price in India, availability

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहकों को स्मार्टफोन की खरीद पर ICICI बैंक कार्ड के जरिए 1,000 रुपये की छूट मिलेगी और साथ ही ग्राहकों को ईएमआई विकल्प भी मिलेंगे। स्मार्टफोन Amazon India के साथ Mi.com पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »