Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, मिलेगा Airtel डबल डेटा का फायदा

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, मिलेगा Airtel डबल डेटा का फायदा

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुुरू होती है

ख़ास बातें
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और होल-पंच कैमरा है रेडमी नोट 9 प्रो की खासियत
  • Redmi Note 9 Pro की सेल Amazon.in और Mi.com पर दोपहर 12 बजे होती है शुरू
  • ग्रीन और ऑरेंज के अलावा अब रेड ज़ोन के लोग भी खरीद सकते हैं रेडमी फोन
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon India और Xiaomi के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर आयोजित होने जा रही है। जो ग्राहक इस स्मार्टफोन को पिछली सेल में नहीं खरीद सके हैं, उन्हें आज एक मौका और मिलने जा रहा है। रेडमी नोट 9 प्रो को मार्च में लॉन्च किया गया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते इस स्मार्टफोन की बिक्री उस समय शुरू नहीं हो पाई। लेकिन अब पिछले कुछ हफ्तों से रेडमी नोट 9 प्रो फ्लैश सेल के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है।

Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और इस कीमत में यह कई आकर्षक फीचर्स से लैस आता है। स्मार्टफोन की मुख्य खासियतें इसका 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और बड़ी 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी है। नीचे आपको Redmi Note 9 Pro की भारत में कीमत, सेल ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी मिलेगी।
 

Redmi Note 9 Pro price in India, availability

रेडमी नोट 9 प्रो (रिव्यू) की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। नोट 9 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। स्मार्टफोन Amazon India के साथ Mi.com पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 9 Pro की सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। स्मार्टफोन की खरीद पर एयरटेल 

Redmi Note 9 Pro खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए अच्छी बात यह है कि अब ग्रीन, ऑरेंज के साथ रेड ज़ोन में भी स्मार्टफोन समेत गैर-आवश्यक सामानों की बिक्री शुरू हो चुकी है। हालांकि सील्ड और कंटेनमेंट क्षेत्रों के ग्राहक अभी भी  ऑनलाइन डिलीवरी का फायदा नहीं उठा सकेंगे। 
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।


Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • कमियां
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Bitcoin में 78,000 डॉलर तक पहुंचने के बाद गिरावट, होर्मुज संकट का पड़ा असर 
  2. Huawei Pura 90 Pro हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  3. 200MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Huawei Pura 90 Pro Max लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट
  5. Dell 15 (2026) लैपटॉप भारत में लॉन्च: AI फीचर्स, Intel Core Ultra 2 प्रोसेसर और लंबा बैटरी बैकअप!
  6. Toshiba ने लॉन्च किए 55-100 इंच डिस्प्ले वाले Z670SP MiniLED टीवी, गजब के हैं फीचर्स, जानें
  7. WhatsApp भी हुआ पेड? लॉन्च हुआ Plus प्लान, मिलेंगे कई एक्स्ट्रा बेनिफिट्स!
  8. मोबाइल में Aadhaar ऐप पहले से इंस्टॉल करने का प्लान कैंसिल, सरकार ने वापस लिया प्रस्ताव!
  9. 13 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ Tecno Pop X 5G लॉन्च, जानें कीमत
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया Central AC, AI तय करेगा कितनी कूलिंग की जरूरत!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »