Redmi Note 9 भारत में 6 जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च, रिपोर्ट का दावा

Redmi Note 9 को भारत में 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जहां इसकी भारतीय कीमत और उपलब्धता की सभी जानकारी मिलेगी।

Redmi Note 9 भारत में 6 जीबी रैम के साथ होगा लॉन्च, रिपोर्ट का दावा

Redmi Note 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro के भारतीय वेरिएंट को 6 जीबी रैम वेरिएंट मिलने का दावा
  • ग्लोबल मार्केट में 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम के साथ हो चुका है लॉन्च
  • भारत में 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा आगामी रेडमी फोन
विज्ञापन
Redmi Note 9 को ग्लोबल मार्केट में अप्रैल में लॉन्च किया गया था और कंपनी ने हाल ही में पुष्टि की थी कि यह स्मार्टफोन भारत में 20 जुलाई को अपना रास्ता बनाने जा रहा है। अब, एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी नोट 9 का भारतीय वेरिएंट 6 जीबी रैम विकल्प के साथ आएगा। ग्लोबल मॉडल को सिर्फ 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी रेडमी नोट 9 के भारतीय वेरिएंट में 3 जीबी रैम विकल्प को छोड़ देगी। आगामी Redmi Note 9 के बाद भारत में इस सीरीज़ के कुछ तीन स्मार्टफोन हो जाएंगे। अन्य दो में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max शामिल है, जिन्हें इस साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था।

GizmoChina की रिपोर्ट है कि Redmi Note 9 इंडिया मॉडल में नया 6 जीबी रैम विकल्प होगा। ग्लोबल मॉडल को 3 जीबी + 64 जीबी और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया था। भारतीय वेरिएंट के 3 जीबी रैम विकल्प के बिना लॉन्च होने की सूचना है और यह जानकारी दी गई है कि इसका बेस वेरिएंट भारत में 4 जीबी रैम के साथ आएगा। रेडमी नोट 9 इंडिया वेरिएंट के लिए इंटरनल स्टोरेज विकल्प को बढ़ाया जाएगा या नहीं, यह देखा जाना फिलहाल बाकी है।
 

Redmi Note 9 expected price

ग्लोबल स्तर पर, रेडमी नोट 9 के 3 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 199 डॉलर (लगभग 15,100 रुपये) और 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 249 डॉलर (लगभग 18,900 रुपये) है। भारत मॉडल की कीमत 6 जीबी रैम विकल्प के साथ समान रेंज के आसपास होनी चाहिए। ग्लोबल मार्केट में फोन को फॉरेस्ट ग्रीन, पोलर व्हाइट, मिडनाइट ग्रे रंग के विकल्पों में लॉन्च किया गया था। जैसा कि हमने बताया, Redmi Note 9 को भारत में 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा, जहां इसकी भारतीय कीमत और उपलब्धता की सभी जानकारी मिलेगी।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »