Redmi Note 9 लॉन्च होगा भारत में, Xiaomi ने दी जानकारी

Redmi India ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि रेडमी परिवार का एक सदस्य जल्द ही भारतीय मार्केट में कदम रखेगा। इसके लिए Xiaomi की वेबसाइट पर एक अलग इवेंट पेज को भी लाइव किया गया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 12:43 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है
  • Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है रेडमी नोट 9 में
Redmi Note 9 को भारत में जल्द ही लॉन्च होगा। इसकी पुष्टि Xiaomi ने टीज़र ज़ारी कर दी है। इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत में रेडमी नोट 9 परिवार के तीसरे हैंडसेट को 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। गौर करने वाली बात है कि इस स्मार्टफोन को पहले ही कई मार्केट में शाओमी द्वारा लॉन्च किया जा चुका है। बता दें कि रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020 एमएएच बैटरी के साथ आता है। मई महीने में इसके भारतीय वेरिएंट को वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया था।

Redmi India ने एक ट्वीट करके जानकारी दी है कि रेडमी परिवार का एक सदस्य जल्द ही भारतीय मार्केट में कदम रखेगा। इसके लिए Xiaomi की वेबसाइट पर एक अलग इवेंट पेज को भी लाइव किया गया है। इस पेज पर एक एथलीट के हाथों में चैंपियनशिप की बेल्ट दिख  रही है। बेल्ट के दो किनारों पर रेडमी और नोट लिखा है। Xiaomi ने तो हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन चैंपियनशिप बेल्ट के बीचों बीच लिखे 9 से साफ है कि बात रेडमी नोट 9 की हो रही है। क्योंकि कंपनी भारतीय मार्केट में मार्च महीने में Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max को लॉन्च कर चुकी है। Redmi Note 9 और Redmi Note 9s इस सीरीज़ के दो और हैंडसेट हैं जो अभी तक भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं।
Advertisement

दूसरी तरफ, MySmartPrice ने सूत्रों के हवाले से रेडमी नोट 9 को 20 जुलाई को लॉन्च किए जाने का दावा किया है।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 3 जीबी और 4 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.