Redmi Note 9 में मीडियाटेक प्रोसेसर और 6 जीबी रैम होने की जानकारी

Geekbench पर कथित Redmi Note 9 फोन की लिस्टिंग 'Xiaomi Merlin' कोडनेम के साथ हुई है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 11 मार्च 2020 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 के साथ दो और फोन हो सकते हैं लॉन्च
  • 12 मार्च को लॉन्च होगी Redmi Note 9 सीरीज़
  • रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 अधारित MIUI 10 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है
Xiaomi 12 मार्च को Redmi Note 9 सीरीज़ भारत में लॉन्च करने वाली है। अगर अफवाहें सही साबित होती हैं तो चीनी कंपनी इस इवेंट में तीन फोन लॉन्च कर सकती है। वो होंगे Redmi Note 9, Redmi Note 9 Pro और Redmi Note 9 Pro Max। लॉन्च से ठीक एक दिन पहले रेडमी नोट 9 गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है। बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म से पता चला है कि इस फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा।

Geekbench पर कथित Redmi Note 9 फोन की लिस्टिंग 'Xiaomi Merlin' कोडनेम के साथ हुई है। बेंचमार्किंग वेबसाइट के डेटाबेस में मदरबोर्ड फील्ड में MT6769V/CZ उल्लेखित है, जिसको लेकर दावा है कि यह मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर हो सकता है। गीकबेंच डेटाबेस में फोन की क्लॉक स्पीड 1.80 गीगाहर्ट्ज़ दी गई है, लेकिन मीडियाटेक की वेबसाइट के अनुसार हीलियो जी70 की बेस क्लॉक स्पीड 1.70 गीगाहर्ट्ज़ होगी और सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ हो सकती है। दिलचस्प बात यह है कि गीकबेंच पर Realme C3 भी लिस्ट है। इसमें भी मीडियाटेक हीलियो जी70 प्रोसेसर है। यहां सीपीयू बिल्ड MT6763 के रूप में उल्लेखित था। इसी तरह का अतंर तब दिखा, जब AIDA64 ऐप के जरिए सिस्टम की जानकारी एक्सेस की गई।
Advertisement
 

यह थोड़ा हैरान करने वाली बात है कि रेडमी नोट 9 में वहीं चिपसेट का इस्तेमाल होगा जो रियलमी सी3 जैसे बजट फोन का हिस्सा होगा। ऐसे में हम अपनी पुरानी चेतावनी एक बार फिर दोहराएंगे, इस जानकारी पर पूरी तरह से भरोसा गलत होगा। गीकबेंच लिस्टिंग से रेडमी नोट 9 में 6 जीबी रैम होने की जानकारी मिली है। संभव है कि इस हैंडसेट के 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट भी लाए जाएंगे। इस लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। उम्मीद है कि MIUI 10 कस्टम स्किन भी होगी। Xiaomi के अधिकारिक टीज़र्स की मानें तो रेडमी नोट 9 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप और बड़ी बैटरी होगी। रेडमी नोट 9 से जुड़ी सारी जानकारियां गुरुवार को होने वाले लॉन्च इवेंट में सार्वजनिक हो गई हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  2. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  3. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  5. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  6. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
  8. Instagram पर ₹8.5 करोड़ का स्कैम, August 25 ने बड़े खुलासे के लिए यूजर्स से लिए ₹500, वीडियो में दिखा क्या?
  9. 87% ग्राहक परफॉर्मेंस देखकर खरीदते हैं लैपटॉप, Amazon के Tech सर्वे में खुलासा
  10. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.