Redmi Note 8 Pro में हो सकता है 25x ज़ूम सपोर्ट

Redmi Note 8 Pro: टीज़र से पता चला है कि रेडमी नोट 8 प्रो में मौज़ूद 64 मेगापिक्सल वाला सेंसर 25x ज़ूम को सपोर्ट करेगा। फोन बेहद ही बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीरें लेगा।

Redmi Note 8 Pro में हो सकता है 25x ज़ूम सपोर्ट

Redmi Note 8 Pro में हो सकता है 25x ज़ूम सपोर्ट

ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro होंगे 29 अगस्त को लॉन्च
  • रेडमी नोट 8 प्रो में होगा 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  • रेडमी नोट 8 प्रो के पिछले हिस्से पर होंगे तीन कैमरे
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro का नया टीज़र सामने आया है। शाओमी ब्रांड के नए फोन में 25x ज़ूम सपोर्ट होगा। टीज़र में एक तोते की तस्वीर साझा की गई है। दावा किया गया है कि यह फोन बालों के स्तर की क्लियारिटी वाली तस्वीरें ले पाएगा। अगर यह दावा सही निकलता है तो रेडमी नोट नोट 8 प्रो मार्केट में जल्द ही आने वाले रेनो 2 फोन को पछाड़ देगा जिसमें 20x ज़ूम और क्वाड कैमरा सेटअप दिए जाने की चर्चा है।
 

Redmi Note 8 Pro Camera

लेटेस्ट टीज़र से इशारा दिया गया है कि रेडमी नोट 8 प्रो में मौज़ूद 64 मेगापिक्सल वाला सेंसर 25x ज़ूम को सपोर्ट करेगा। फोन बेहद ही बेहतरीन क्वालिटी वाली तस्वीरें लेगा। इसे 25 बार ज़ूम करने पर भी डिटेल को कोई नुकसान नहीं होगा। एक और टीज़र है जिसमें दावा किया गया है कि 64 मेगापिक्सल कैमरा 9248x6936 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन की तस्वीरें ले पाएगा। यह फुल-एचडी का 25x रिजॉल्यूशन है। यह 8K रिजॉल्यूशन के दोगुना ज़्यादा है।

रेडमी नोट 8 प्रो में पहले ही हीलियो जी90टी प्रोसेसर दिए जाने की पुष्टि हो चुकी है। हाल ही में इंटरनेट पर रेडमी नोट 8 प्रो की वास्तविक तस्वीरें सामने आई थीं। फोन में पिछले हिस्से पर तीन कैमरे होंगे। तीनों कैमरे टॉप में सेंटर पर हैं। जबकि रेडमी नोट 7 प्रो में यह बायीं तरफ था। फिंगरप्रिंट सेंसर अभी भी मध्य में ही है। तीन कैमरे और फिंगरप्रिंट सेंसर की पोज़ीशन ऐसी है कि यह किसी कैपसूल जैसा लगता है।

इसके अतिरिक्त रेडमी के जनरल मैनेजर ने बताया था कि रेडमी नोट 8 को बेहतर बैटरी लाइफ के लिए जाना जाएगा। रेडमी नोट 8 हाथों में बेहतरीन एहसास देगा। इसकी स्क्रीन टू बॉडी रेशियो रेडमी नोट 7 से ज़्यादा होगी।

Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन 29 अगस्त को चीन में लॉन्च होंगे। रेडमी नोट 8 प्रो कंपनी का पहला रेडमी फोन होगा जिसे 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ उतारा जाएगा।  फिलहाल यह साफ नहीं है कि 64 मेगापिक्सल सेंसर रेडमी नोट 8 का हिस्सा होगा या नहीं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  2. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  3. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  6. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  7. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  8. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  9. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »