Redmi Note 8 अब नए अवतार में, जानें खासियत

Redmi Note 8: रेडमी नोट 8 का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। आप भी जानें Xiaomi ब्रांड के इस नए कलर वेरिएंट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 14 नवंबर 2019 18:12 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 के नए कलर वेरिएंट को भारत लाने की जानकारी नहीं
  • शाओमी रेडमी नोट 8 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है
  • 4,000 एमएएच की बैटरी है Redmi Note 8 में

Redmi Note 8: रेडमी नोट 8 अब नए अवतार में, जानें खासियत

Redmi Note 8: रेडमी नोट 8 का एक नया कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। याद करा दें कि कुछ दिनों पहले Xiaomi ने ताइवान में Redmi Note 8 Pro का डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट लॉन्च किया था। यह नया वेरिएंट दो रैम+ स्टोरेज वेरिएंट में आता है। Redmi Note 8 के नए नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट की पहली सेल चीन में 18 नवंबर को होगी। शाओमी रेडमी नोट की कीमत में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, अब इस नए कलर वेरिएंट आने के बाद रेडमी नोट 8 (Redmi Note 8) के कुल चार कलर वेरिएंट हो गए हैं।

Redmi Note 8 का नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट चीन में कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर 18 नवंबर को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सेल से पहले Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर नए कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी दी है। नए कलर मॉडल के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,200 रुपये ), 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,099 चीनी युआन (लगभग 11,200 रुपये) है।
Advertisement

शाओमी रेडमी नोट 8 के फिलहाल तीन कलर वेरिएंट चीनी मार्केट में हैं, ड्रीम ब्लू, ब्लैक और व्हाइट। 18 नवंबर से Redmi Note 8 का नया नेब्यूला पर्पल कलर वेरिएंट भी मिलने लगेगा। भारत में रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है।

मार्केट में शाओमी ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलता है। फिलहाल इस बारे में जानकारी नहीं मिली है कि नया कलर वेरिएंट भारतीय मार्केट में लाया जाएगा या नहीं। जैसा कि हमने आपको बताया कि Xiaomi ने पिछले सप्ताह ही ताइवान में Redmi Note 8 Pro के नए कलर वेरिएंट डीप सी ब्लू कलर वेरिएंट को उतारा है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है।

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।
Advertisement

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में जीपीएस, ए-जीपीएस, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2 और वाई-फाई डायरेक्ट शामिल हैं। फोन का डाइमेंशन 158.3x75.3x8.35 मिलीमीटर है और वज़न 188 ग्राम। प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, जायरोस्कोप, डिजिटल कंपास और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  3. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.