Redmi Note 7 Pro हो सकता है Xiaomi Mi 9 के बाद लॉन्च

Redmi Note 7 को लॉन्च करने के दौरान Xiaomi ने पुष्टि की थी कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को बाद में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 फरवरी 2019 14:19 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro को 3सी सर्टिफिकेशन मिला है
  • Redmi Note 7 Pro रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है
  • Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी
Redmi Note 7 को लॉन्च करने के दौरान Xiaomi ने पुष्टि की थी कि 48 मेगापिक्सल Sony IMX586 सेंसर वाले Redmi Note 7 Pro को बाद में लॉन्च किया जाएगा। शाओमी ने फोन को जल्द ही लॉन्च करने की बात की थी, लेकिन तारीख का खुलासा नहीं किया था। अब Redmi Note 7 Pro को 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है। जो इसके जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। रेडमी के सीईओ लू विबिंग ने इशारों में बताया कि Redmi Note 7 Pro को Xiaomi Mi 9 के बाद लॉन्च किया जाएगा, जिससे 20 फरवरी को पर्दा उठना है।

Redmi Note 7 Pro को 3सी सर्टिफिकेशन मिला है और इसे M1901F7BE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। याद रहे कि Redmi Note 7 को बीते महीने M1901F7C, M1901F7E और M1901F7T मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया गया था। मॉडल नंबर से साफ है कि ताज़ा लिस्टिंग रेडमी नोट 7 प्रो की है। इसके अलावा MDY-08-ES चार्जर को भी लिस्ट किया गया है, 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ। इसका मतलब है कि Redmi Note 7 Pro रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। सर्टिफिकेशन के बारे में सबसे पहले जानकारी NashvilleChatterClass द्वारा दी गई

इसके अलावा लू विबिंग ने वीबो पोस्ट में लिखा, "Drink (wine) then Pro." इसका मतलब है कि शाओमी पहले मी 9 को लॉन्च करेगी और इसके बाद Redmi Note 7 Pro को पेश किया जाएगा। बता दें कि Xiaomi Mi 9 को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाना है और इसी दिन गैलेक्सी अनपेक्ड इवेंट आयोजित होगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 7 Pro की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,800 रुपये) होगी। Redmi Note 7 Pro में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर होगा। यह 4000 एमएएच बैटरी और क्विक चार्ज 4 के साथ आएगा। संभव है कि इस फोन का 6 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया जाए।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7 Pro Specifications, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  2. iPhone 18 Pro के बारे में लॉन्च से पहले खुलासा, जानें कैसा होगा कैमरा, बैटरी और डिजाइन
  3. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  4. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  5. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
  6. ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
  7. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  2. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  3. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  4. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  5. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  6. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  7. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  8. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  9. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
  10. Aadhaar PVC क्या है? जानें कैसे मिलेगा आपको, क्या हैं खासियतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.