Diwali With Mi Sale: Redmi Note 7 Pro, Redmi K20 Pro सहित कई शाओमी फोन पर छूट

Redmi Note 7 Pro को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। प्रभावी कीमत 11,999 रुपये होगी। शाओमी स्मार्टफोन पर मिलने वाले ऑफर्स अमेजन और फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध होंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 सितंबर 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Y3 के दाम में भी बदलाव किया जाएगा
  • Redmi 7A को ग्राहक 4,999 रुपये में खरीदा पाएंगे
  • शाओमी के पुराने टेलीविजन पर छूट देखने को मिलेगी
Xiaomi ने Diwali with Mi Sale का ऐलान कर दिया है। शाओमी की दिवाली सेल का आगाज 28 सितंबर को होगा और यह 4 अक्टूबर तक चलेगी। गौर करने वाली बात है कि इन तारीखों पर ही फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल और अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल भी आयोजित होने वाली है। मी दिवाली सेल शाओमी की वेबसाइट पर आयोजित होगी। लेकिन फोन की कीमतों में कटौती और ऑफर्स का फायदा अमेज़न व फ्लिपकार्ट पर भी मिलेगा।

शाओमी ने अपनी सेल के लिए एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी की है। इस बैंक के कार्ड के साथ 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। सेल के दौरान रेडमी नोट 7 प्रो, रेडमी 7ए, रेडमी वाई3 और मी बैंड 3 जैसे प्रोडक्ट सस्ते में बिकेंगे।

Redmi Note 7 Pro को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। प्रभावी कीमत 11,999 रुपये होगी। फ्लिपकार्ट पर भी फोन के साथ यही ऑफर दिए जाने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

Redmi 7A को ग्राहक 4,999 रुपये में खरीदा पाएंगे। यह कीमत एचडीएफसी बैंक के 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद होगी। यानी कीमत में कटौती 400 रुपये को होगी। फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर भी यही डिस्काउंट दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

Redmi Y3 के दाम में भी बदलाव किया जाएगा। यह 10,000 रुपये से कम में बिकेगा। फोन के 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट शाओमी की वेबसाइट पर सस्ते में उपलब्ध होंगे। Redmi K20 Pro को 24,999 रुपये और रेडमी नोट 7एस को 8,999 की शुरुआती कीमत में बेचा जाएगा।
Advertisement

सेल के दौरान शाओमी के पुराने टेलीविजन पर छूट देखने को मिलेगी। कंपनी के Mi LED TV 4A Pro 32-inch, Mi LED TV 4C Pro 32-inch, MI LED TV 4A Pro 43-inch और Mi LED TV 4X Pro 55-inch सस्ते में बिकेंगे। मी ईयरफोन्स 50 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे।

मी दिवाली सेल के दौरान 1 रुपये वाली फ्लैश सेल की वापसी होगी। यह सेल हर दिन शाम 4 बजे आयोजित होगी। इस सेल में रेडमी के20, मी स्मार्ट बैंड 4 और अन्य प्रोडक्ट को 1 रुपये में बेचा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.