Redmi Note 7 भारत में 28 फरवरी को होगा लॉन्च

Redmi Note 7 के भारत में लॉन्च किए जाने से संबंधित टीज़र्स के लंबे दौर के बाद कंपनी ने अहम तारीख का खुलासा कर दिया है। शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 7 को 28 फरवरी को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 फरवरी 2019 13:16 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है Xiaomi Redmi Note 7
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस है Redmi Note 7

Redmi Note 7 Pro है 48 मेगापिक्सल सेंसर वाला फोन

Redmi Note 7 के भारत में लॉन्च किए जाने से संबंधित टीज़र्स के लंबे दौर के बाद कंपनी ने अहम तारीख का खुलासा कर दिया है। शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि रेडमी नोट 7 को 28 फरवरी को भारतीय मार्केट में उतारा जाएगा। Redmi Note 7 को जनवरी महीने में चीन में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से ही शाओमी के पहले 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस फोन के भारत में लॉन्च तारीख को लेकर तरह-तरह कयास लगाए जाते रहे हैं। अब 28 फरवरी को होने वाले इवेंट में कंपनी अपने इस फोन की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी देगी।

गुरुवार को शाओमी इंडिया ने ट्वीट करके जानकारी दी कि Redmi Note 7 को 28 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस ट्वीट में #THUGLIFE हैशटैग इस्तेमाल किया है। इसके साथ मीडिया को इनवाइट भी भेज दिया गया है। कंपनी नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में एक इवेंट आयोजित करेगी। शाओमी के प्रशंसक टिकट खरीदकर इस इवेंट में हिस्सा ले सकते हैं।
 

रेडमी नोट 7 में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच, दो रियर कैमरे, पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का सेंसर और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में रेडमी नोट 7 के दो वेरिएंट लाए जाने के दावे किए गए- 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज। जानकारी दिया गया कि कंपनी भविष्य में 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भी लाएगी। भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 को रेड, ब्लैक और ब्लू रंग में लाया जाएगा।

भारत में Redmi Note 7 कीमत चीनी दाम के आसपास होगी। चीनी मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 7 की कीमत 999 चीनी युआन (लगभग 10,300 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,199 चीनी युआन (लगभग 12,400 रुपये) है। Xiaomi Redmi Note 7 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज है और इसका दाम 1,399 चीनी युआन (लगभग 14,500 रुपये) है।
Advertisement
 

Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन

इस फोन को पहले ही चीन में लॉन्च किया जा चुका है। भारत में भी यह फोन इन्हीं हार्डवेयर के साथ आएगा। डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 मीयूआई 9 पर आधारित एंड्रॉयड ओरियो पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।
 
कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है। रेडमी नोट 7 का डाइमेंशन 159.21x75.21x8.1 मिलीमीटर है और वज़न 186 ग्राम।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 7, Redmi Note 7 India Launch

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
  3. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 सीरीज की कीमत हुई लॉन्च से पहले लीक, टिप्सटर ने किया खुलासा
  2. छोटा सा गैजेट आपकी घड़ी को बना देगा मिनी स्मार्टफोन, यहां जानें इसका प्राइस
  3. SIR Deleted List जारी, वोटर लिस्ट से कट गया नाम? घर बैठे ऐसे करें चेक
  4. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  5. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  6. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  7. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  8. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  9. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  10. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.