Redmi Note 5 Pro को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट

Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई (MIUI) 10 9.3.25 क्लोज़ बीटा रॉम अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 26 मार्च 2019 15:47 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 5 Pro को मिला बीटा अपडेट
  • रजिस्टर यूज़र को मिलेगा MIUI 10 9.3.25 का बीटा अपडेट
  • डार्क मोड, नए सेटिंग मेन्यू के साथ आ रहा है अपडेट

Redmi Note 5 Pro को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट

Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई (Android 9 Pie) पर आधारित मीयूआई (MIUI) 10 9.3.25 क्लोज़ बीटा रॉम अपडेट मिलने लगा है। यह इस बात की ओर संकेत दे रहा है कि रेडमी नोट 5 प्रो (Redmi Note 5 Pro) को जल्द स्टेबल अपडेट मिल सकता है। पिछले माह फरवरी में शाओमी (Xiaomi) ने बीटा अपडेट की टेस्टिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू किए थे और अब अंतत: कंपनी ने पहला अपडेट जारी कर दिया है।

गौर करने वाली बात यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित पहला बीटा अपडेट है तो इसमें कई बग भी हो सकते हैं। याद करा दें कि Redmi Note 5 Pro को फरवरी 2018 में एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च किया गया था। पिछले साल सितंबर में हैंडसेट को मीयूआई 10 अपडेट मिला था और अब फोन को जल्द एंड्रॉयड पाई (Android Pie) अपडेट मिल सकता है।

MIUI फोरम पर यूज़र ने इस बात को कंफर्म किया है कि Redmi Note 5 Pro को एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट मिलने लगा है। एक्सडीए डेवलपर ने अपडेट के लिंक को पब्लिश किया है। लेकिन इन्हें डाउनलोड करने से पहले हम आपको सचेत करेंगे क्योंकि शाओमी (Xiaomi) ने आधिकारिक रूप से अपडेट को क्लोज़ बीटा में रोल आउट किया है, इसका मतलब केवल कुछ ही यूज़र को यह अपडेट मिलेगा।

रेडमी नोट 5 प्रो को मिला एंड्रॉयड पाई का यह बीटा वर्जन है MIUI 10 9.3.25। इसका फाइल साइज़ 1.7 जीबी है। एक यूज़र ने यह नोटिस किया है कि अपडेट डार्क मोड, मीयूआई नोटिफिकेशन स्टाइल चेंज, सेटिंग्स में नए ऑप्शन समेत कई फीचर्स से लैस है। Redmi Note 5 Pro के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट की टेस्टिंग के लिए रजिस्ट्रेशन सिर्फ 15 मार्च तक ही ओपन थे।
Advertisement

इस साल जनवरी 2019 में रेडमी नोट 5 प्रो (Redmi Note 5 Pro) की कीमत में कटौती की गई थी। 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 1,000 रुपये तो वहीं 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई थी।  कीमत में कटौती के बाद Redmi Note 5 Pro का 4 जीबी रैम वेरिएंट 12,999 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 13,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Redmi Note 5 Pro रिटेल स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in, Flipkart और Mi.com पर बेचा जाता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good build quality
  • Competent cameras
  • Great value
  • Bad
  • Fast charger not bundled
  • Lacks USB Type-C
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  3. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  4. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  5. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  6. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  7. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  10. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.