Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Redmi Note 17 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL S5KHP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Note 17 Pro Max में 10,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है।