Redmi कथित तौर पर Redmi Note 17 सीरीज को भारतीय बाजार में लेकर आने वाला है।
Redmi Note 17 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi कथित तौर पर Redmi Note 17 सीरीज को भारतीय बाजार में लेकर आने वाला है। ये स्मार्टफोन चीन में पिछले ही हफ्ते लॉन्च हो चुके हैं। हालांकि, अभी तक ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। अब एक टिपस्टर ने Note 17 के लॉन्च की टाइमलाइन और इसके भारतीय वर्जन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। आगामी फोन में 8,000mAh की बैटरी, OLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। आइए Redmi Note 17 सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
EXCLUSIVE: REDMI NOTE 17 INDIA LAUNCH DATE & FIRST SALE DATE REVEALED 🇮🇳
Confirmed specifications:
🔋 8000mAh battery
📸 50MP Light Fusion 400 rear camera
🤳 8MP front camera
Redmi Note 17 is launching in India on August 6, 2026.
टिपस्टर अभिषेक यादव की X पोस्ट के अनुसार, Redmi Note 17 भारत में 6 अगस्त को लॉन्च की जाएगी और पहली सेल 11 अगस्त को शुरू होने की उम्मीद है। अभी तक ब्रांड ने आधिकारिक तौर पर फोन की लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।
टिपस्टर का दावा है कि Redmi Note 17 के भारतीय वेरिएंट में 8,000mAh की बैटरी मिलेगी। इसमें OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, लेकिन साइज और रिफ्रेश रेट के बारे में कुछ पता नहीं चला है। कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 17 के रियर में 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन 400 प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आ सकता है।
चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 17 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजॉल्यूशन 2396 1080, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्ट्रा चिपसेट दिया गया है। वहीं इसमें 16GB तक LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है।
Note 17 के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी रियर कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड HyperOS 3 के साथ आता है। इसमें 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 8000mAh की बैटरी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी