Redmi Note 14 Pro 5G में मिलेगा Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर, जानें खासियतें

Redmi Note 14 Pro 5G स्मार्टफोन में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi जल्द ही Redmi Note 14 Pro 5G को लेकर आने वाला है।
  • Redmi Note 14 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा।
  • Redmi Note 14 Pro 5G स्मार्टफोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग प्रदान करेगा।

Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi जल्द ही Redmi Note 14 Pro 5G को लेकर आने वाला है। हाल ही में आधिकारिक तौर पर पुष्टि हुई है कि Redmi Note 14 Pro 5G स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 पर बेस्ड होगा। XiaomiTime टीम को कुछ जानकारी मिली और इससे स्मार्टफोन के प्रोसेसर जैसी टेक्नोलॉजी का पता चला। यह नया स्मार्टफोन Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल करने वाला पहला स्मार्टफोन होगा, जिससे Note 14 Pro 5G मिड-रेंज कैटेगरी में एक तगड़ा फोन साबित होगा। आइए Redmi Note 14 Pro 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Note 14 Pro 5G की खासियतें


Advertisement
यह जानकारी हाइपरओएस सोर्स कोड से ली गई है। Redmi Note 14 Pro 5G में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा। कथित तौर पर यह नया चिपसेट पिछले Snapdragon 7s Gen 2 की तुलना में काफी सुधार प्रदान करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 7s Gen 3 20 प्रतिशत बेहतर CPU परफॉर्मेंस और 40 प्रतिशत ज्यादा GPU पावर प्रदान करेगा। इसका मतलब है कि स्मार्टफोन गेमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे टास्क को पहले के मुकाबले में बेहतर तरीके से संभाल पाएगा।

Redmi Note 14 Pro 5G का एक दिलचस्प फीचर साफ हो गया है, यह कहां बेचा जाएगा इसके आधार पर कैमरा सेटअप अलग-अलग होगा। स्मार्टफोन का ग्लोबल वर्जन ट्रिपल कैमरा सिस्टम के साथ आएगा जिसमें टेलीफोटो लेंस शामिल है। यह यूजर्स को इमेज क्वालिटी खोए बिना ऑब्जेक्ट पर जूम करने की सुविधा देगा। चीन में बेचे जाने वाले Note 14 Pro 5G में टेलीफोटो लेंस के बजाय मैक्रो लेंस होगा। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन फीचर है जो छोटे ऑब्जेक्ट की क्लोज-अप फोटो लेना पसंद करते हैं।
Advertisement

सबसे पहले इस कोडनेम को Note 14 Pro+ 5G से संबंधित माना गया था। लेकिन यह पता चला कि कोडनेम एमेथिस्ट Redmi Note 14 Pro 5G का है। स्मार्टफोन का इंटरनल मॉडल नंबर O16U है। ये जानकारी पुष्टि करती हैं कि स्मार्टफोन आने वाले समय में पेश किया जाएगा। फिलहाल ज्यादा जानकारी पता चलने का इंतजार है।

आपको बता दें कि Redmi Note 14 Pro 5G एक पावरफुल नए प्रोसेसर और रीजन-स्पेसिफिक कैमरा ऑप्शन की एक सीरीज के साथ स्मार्टफोन मार्केट में एक दमदार ऑप्शन बनने के लिए तैयार है। फिलहाल Xiaomi द्वारा ज्यादा जानकारी की पुष्टि करने का इंतजार कर है। यह साफ है कि यह स्मार्टफोन कई यूजर्स के लिए एक लोकप्रिय ऑप्शन हो सकता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  4. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  9. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  10. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.