Redmi Note 14, Note 14 Pro 200 मेगापिक्सल कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 14 और Note 14 Pro 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जनवरी 2025 17:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत USD 199 (लगभग 17,170 रुपये) है।
  • Redmi Note 14 Pro की शुरुआती USD 299 (लगभग 25,795 रुपये) है।
  • Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।

Redmi Note 14 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में Redmi Note 14 और Note 14 Pro 4G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए हैं। Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G100-Ultra 6nm प्रोसेसर दिया गया है। Redmi Note 14 में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यहां हम आपको Redmi Note 14 और Note 14 Pro 4G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 14, Note 14 Pro Price


Redmi Note 14 की शुरुआती कीमत USD 199 (लगभग 17,170 रुपये) है। और यह फोन मिस्ट पर्पल, लाइम ग्रीन, मिडनाइट ब्लैक और ओशियन ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। जबकि Redmi Note 14 Pro की शुरुआती USD 299 (लगभग 25,795 रुपये) है। वहीं यह फोन ओशियन ब्लू, मिडनाइट ब्लैक और ओरेरा पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ये दोनों फोन चुनिंदा यूरोप और एशिया मार्केट में उपलब्ध है।


Redmi Note 14 Pro Specifications


Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की Full HD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 1920Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट शामिल है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G100-Ultra 6nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB / 12GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB / 512GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.65 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162.16, चौड़ाई 74.92, मोटाई 8.24 मिमी और वजन 180 ग्राम है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS पर काम करता है।


Advertisement
Redmi Note 14 Specifications


Redmi Note 14 में 6.67 इंच की Full HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट,  1800 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 960Hz हाई फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट शामिल है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 5 प्रोटेक्शन से लैस है। इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G99-Ultra 6nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4X RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और NFC शामिल है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 163.25, चौड़ाई 76.55, मोटाई 8.16 मिमी और वजन 196.5 ग्राम है। इस फोन में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन Android 14 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS पर काम करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  2. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  5. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  6. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  7. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  8. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  9. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  10. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.