Redmi Note 14 5G आया 3C पर नजर, 90W चार्जर के साथ जल्द होगा लॉन्च!

Redmi कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। मॉडल नंबर 24094RAD4C वाला फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • मॉडल नंबर 24094RAD4C वाला Redmi फोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन पर नजर आया है।
  • Redmi Note 14 स्मार्टफोन 45W चार्जिंग का सपोर्ट करता है।

Redmi Note 13 5G में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi कथित तौर पर नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इस महीने की शुरुआत में मॉडल नंबर 24094RAD4C वाला एक Redmi स्मार्टफोन चीन के 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया था। 45W चार्जर के साथ देखा गया यह स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G माना जा रहा है। सीरीज में 24115RA8EC और 24094RA29C मॉडल नंबर वाले दो अन्य स्मार्टफोन भी शामिल हैं। आज 24115RA8EC वेरिएंट को चीन में 3C ऑथोरिटी से मंजूरी मिली है। यह स्मार्टफोन Redmi Note 14 Pro स्मार्टफोन सीरीज का हिस्सा हो सकता है। आइए Redmi के आगामी स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Redmi Note 14 5G आया 3C पर नजर 


आपको बता दें कि बीते साल आए Redmi Note 13 Pro और Note 13 Pro+ में 5,000mAh की बैटरी थी। हालांकि, 13 Pro में 67W चार्जिंग की पेशकश की गई थी, जबकि 13 Pro+ में 120W चार्जिंग का सपोर्ट था। दूसरी ओर Redmi Note 13 33W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Redmi Note 14 के 3C सर्टिफिकेशन से पता चलता है कि यह 45W चार्जिंग का सपोर्ट कर सकता है। ऐसा लगता है कि Note 14 Pro और Note 14 Pro+ भी बेहतर रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकते हैं।

स्क्रीनशॉट में 24115RA8EC Redmi फोन 90W फास्ट चार्जर के साथ नजर आता है, जिसका मॉडल नंबर MDY-14-EC है। जबकि चीनी टेक ब्लॉगर्स का मानना ​​​​है कि 24115RA8EC Redmi Note 14 Pro है। फिलहाल इस पर कुछ साफ नहीं हुआ है कि यह Pro  या Pro + वेरिएंट है। Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। दूसरी ओर Note 14 Pro+ में Dimensity 7350 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन में कर्व्ड कॉर्नर के साथ 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा यूनिट मिलने की उम्मीद है। अब जब Redmi Note 14 सीरीज के स्मार्टफोन को 3C सर्टिफिकेशन मिला है तो ऐसा लगता है कि यह सितंबर में चीन में पेश होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 14 5G, Redmi Note 14 Pro, Redmi Smartphone, Redmi

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  4. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  5. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  6. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  7. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  8. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  2. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  3. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  4. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  5. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  6. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  7. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  10. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.