200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ Redmi Note 13 5G सीरीज ने तीन दिनों में कमा डाले 1000 करोड़ रुपये!

Redmi Note 13 5G की सेल भारत में 10 जनवरी से शुरू हुई थी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2024 14:54 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज को जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया था।
  • प्रो और प्रो प्लस मॉडल में कंपनी ने प्रीमियम फीचर दिए हैं।
  • अब तक कंपनी ने इससे 1 हजार करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Redmi Note 13 5G की सेल भारत में 10 जनवरी से शुरू हुई थी।

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 13 को कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किया था। कंपनी ने दावा किया है सीरीज लॉन्च के बाद अब तक कंपनी ने इससे 1 हजार करोड़ रुपये कमा लिए हैं। सीरीज को जनवरी के पहले हफ्ते में लॉन्च किया था जिसमें Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G, और Redmi Note 13 Pro+ 5G को पेश किया गया था। प्रो और प्रो प्लस मॉडल में कंपनी ने प्रीमियम फीचर दिए हैं जिसमें हाई क्वालिटी डिस्प्ले, फ्लैगशिप कैमरा, और फास्ट चार्जिंग शामिल हैं। हमेशा की तरह कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस में बेहतरीन फीचर्स उपलब्ध करवाने की कोशिश की जिसके कारण सीरीज पॉपुलर बताई जा रही है। 

Redmi Note 13 5G की सेल भारत में 10 जनवरी से शुरू हुई थी। सेल की शुरुआत को अभी 3 दिन ही बीते थे कि कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट में इसके रिवेन्यु को लेकर धमाकेदार पोस्ट कर दिया। कंपनी ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, थैंक्यू इंडिया! आपके अतुल्य सपोर्ट के साथ, Xiaomi India ने #RedmiNote13 5G Series की सेल के माध्यम से 1 हजार करोड़ से ज्यादा का रिवेन्यु हासिल कर लिया है। शाओमी के इंटरनल सोर्स के डेटा का हवाला देते हुए कंपनी ने पोस्टर में बड़े बड़े अक्षरों में 1000 करोड़ की बात लिखी। 

Advertisement
आपको बता दें कि अगर आप भी ये फोन खरीदना चाह रहे हैं तो ICICI बैंक के क्रेडिट, और डेबिट कार्ड के माध्यम से 2 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट पाया जा सकता है। साथ ही शाओमी कस्टमर्स को 2500 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जाएगा। इसके अलावा सीरीज के स्मार्टफोन की खरीद पर कंपनी Redmi Watch 3 Active को सिर्फ 1,999 रुपये में पाने का मौका भी दे रही है। 
 

Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G की कीमत

Redmi Note 13 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Arctic White, Prism Gold और Stealth Black कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi Note 13 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये, 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Arctic White, Coral Purple और Midnight Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

Redmi Note 13 Pro+ के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये है। 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन Fusion Black, Fusion Purple और Fusion White कलर्स ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9200+

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Design stands out
  • IP68 Certification
  • Decent performance
  • Excellent Display
  • Solid primary camera
  • Bad
  • Bloatware
  • Unreliable ultra-wide and macro cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.