• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi Note 13 4G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, FCC सर्टिफिकेशन पर आया नजर, जानें सबकुछ

Redmi Note 13 4G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, FCC सर्टिफिकेशन पर आया नजर, जानें सबकुछ

Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है।

Redmi Note 13 4G के स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, FCC सर्टिफिकेशन पर आया नजर, जानें सबकुछ

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 12 4G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Redmi Note 12 4G में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi एक नया स्मार्टफोन Redmi Note 13 4G ला रही है। यह फोन सिंगापुर की IMDA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर पहले ही नजर आ चुका है। अब FCC सर्टिफिकेशन के साथ इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है।

मॉडल नंबर 23129RA5FL के साथ यह फोन 2G, 3G और 4G नेटवर्क के लिए सपोर्ट के साथ-साथ 2.4GHz और 5GHz दोनों वाईफाई नेटवर्क के लिए सपोर्ट करताहै। यह एक ड्यूल-सिम फोन है जिसमें नेविगेशन के लिए जीपीएस, ग्लोनास, गैलीलियो, बीडीएस और एसबीएएस सपोर्ट है। इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर दिया गया है। यह एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI 14 के साथ प्री-लोडेड आएगा।

हालांकि लिस्टिंग से कोई और स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रोसेसर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 ही होगा। कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले आदि जैसे अन्य मामले में सुधार की उम्मीद की जा सकती है। बीते साल आए Note 12 4G के स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैं।


Redmi Note 12 4G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 12 4G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+  रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसका हाई कंट्रास्ट रेशियो 4,500,000:1 और अधिकतम ब्राइटनेस 1,200 निट्स है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट से लैस है। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN1 सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में रेडमी नोट 12 4जी में ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, जीएनएसएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। इसमें एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »