Redmi Note 12 Turbo में होगी 16GB रैम, 1TB तक स्टोरेज! 28 मार्च को होगा लॉन्च

Xiaomi की Redmi Note 12 Turbo सीरीज चीन में 28 मार्च को लॉन्च के लिए निर्धारित है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 मार्च 2023 11:13 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी अपनी पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज पेश करने जा रही है।
  • शाओमी ने इसके कुछ खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है।
  • रेडमी नोट 12 टर्बो में 6.67 इंच का 12 बिट OLED डिस्प्ल होगा।

Xiaomi की Redmi Note 12 Turbo सीरीज चीन में 28 मार्च को लॉन्च के लिए निर्धारित है।

Photo Credit: Weibo/Redmi

Redmi Note 12 Turbo के रूप में शाओमी अपनी पावरफुल स्मार्टफोन सीरीज पेश करने जा रही है। Redmi Note 12 Turbo का लॉन्च अगले हफ्ते चीन में किया जाना है। जिसमें अब बहुत कम समय रह गया है। इससे पहले इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस भी सामने आने लगे हैं। शाओमी ने इसके कुछ खास फीचर्स से पर्दा उठा दिया है। Redmi Note 12 के हालिया ग्लोबल लॉन्च के बाद अब Redmi Note 12 Turbo में कंपनी क्या पेशकश करने जा रही है, आइए आपको बताते हैं। 

Xiaomi की Redmi Note 12 Turbo सीरीज चीन में 28 मार्च को लॉन्च के लिए निर्धारित है। लॉन्च में 2 दिन से भी कम का समय रह गया है। इसके पहले कंपनी ने इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। Weibo पर शेयर किए गए एक पोस्टर के मुताबिक, रेडमी नोट 12 टर्बो में 6.67 इंच का 12 बिट OLED डिस्प्ल होगा। जिसमें 1920Hz पल्स विड्थ मॉड्यूलेशन (PWM) होगा, साथ में HDR10+ का सपोर्ट भी होगा। फोन में फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। डिस्प्ले के सेंटर में पंच होल कटआउट भी देखा जा सकात है जिसके अंदर सेल्फी कैमरा को फिट किया गया है।  
 
Redmi Note 12 Turbo के स्पेसिफिकेशंस में इसके प्रोसेसर की जानकारी भी कंपनी पहले ही दे चुकी है। सीरीज के स्मार्टफोन्स में Snapdragon 7+ Gen 2 SoC होने की बात कही गई है। अब इसके साथ में रैम और स्टोरेज डिटेल्स भी रिवील कर दिए गए हैं। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज देखने को मिलेगी, ऐसा कहा गया है। 

जहां तक इसके कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात है, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अन्य फीचर्स में NFC सपोर्ट भी दिया जा सकता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी होने की बात सामने आई है जो कि लगभग डेढ़ दिन का बैकअप दे सकती है, ऐसा कहा जा रहा है। फोन के डाइमेंशन देखें तो यह 7.9mm मोटाई के साथ स्लीक डिजाइन में आ सकता है। इसका वजन 181g बताया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.