Redmi Note 12 Pro+ में मिलेगा 200MP HPX प्राइमरी कैमरा, Note 12 Series का डिजाइन हुआ लीक

Redmi Note 12 series चीन में अपने लॉन्च के लिए तैयार है। Xiaomi के सब-ब्रांड ने अब कन्फर्म कर दिया है की लाइनअप में एक स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro+ होने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2022 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 12 series चीन में अपने लॉन्च के लिए तैयार है।
  • Redmi ने कन्फर्म कर दिया कि लाइनअप में Redmi Note 12 Pro+ शामिल होगा।
  • Redmi Note 12 Pro+ सैमसंग के HPX प्राइमरी कैमरा 200MP सेंसर के साथ आएगा।

Photo Credit: Fenibook/Mukul Sharma

Redmi Note 12 series चीन में अपने लॉन्च के लिए तैयार है। Xiaomi के सब-ब्रांड ने अब कन्फर्म कर दिया है की लाइनअप में एक स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro+ होने वाला है। इसके अलावा, स्मार्टफोन को 200MP Samsung HPX प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है जो ISOCELL HP3 सेंसर के साथ आता है। इस सेंसर को Samsung द्वारा इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। इस कैमरा से 8K 30fps और 4K 120 fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। एक सम्बंधित खबर में, एक टिपस्टर ने Redmi Note 12 के पूरे डिजाइन रेंडर लीक किए हैं। 

Redmi ने Weibo पर शेयर किया है और कन्फर्म किया है कि Redmi Note 12 Pro+  सैमसंग के HPX प्राइमरी कैमरा 200MP सेंसर के साथ आएगा। कैमरा की डिटेल्स की बात करें तो इसमें 1/1.4-inch इमेज सेंसर के साथ  f/1.65 अपर्चर दिया जाएगा। सेंसर हाई-एन्ड ALD एंटी-ग्लेयर कोटिंग से कवर किया गया है जिससे इमेज क्वालिटी को बेहतर किया जा सके।
Advertisement

यह सेंसर 3 रिकॉर्डिंग मोड्स के साथ आता है। इसे 12.5MP पर भी सेट किया जा सकता है जिससे इमेज 4,080x3,060 पिक्सल्स रिजोल्यूशन पर ली जा सकती हैं। 50MP पर Samsung HPX सेंसर 8,160x6,120 पिक्सल्स रिजोल्यूशन पर पिक्चर्स ले सकता है। यह सेंसर 200MP पर 16,320x12,2440 पिक्सल्स रिजोल्यूशन पर पिक्चर ले सकता है। 

सम्बंधित खबर में, टिपस्टर FeniBook ने डिजाइन से सम्बंधित लीक किया है। इसमें Redmi Note 12 series के डिजाइन के बारे में डिटेल्स लीक की गई थी। लेकिन बाद में टिपस्टर ने ये इमेजेज हटा ली थी। 
Advertisement

लीक्ड इमेजेज में Redmi Note 12 को स्पेशल एडिशन मॉडल के साथ दिखाया गया है। यह स्पेशल एडिशन 210W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। वहीं, Redmi Note 12 Pro 3 कलर ऑप्शंस में आ सकता है और Redmi Note 12 Pro+ 4 कलर वेरिएंट में आ सकता है। ये सभी स्मार्टफोन्स साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएंगे। इसी के साथ, FeniBook ने Redmi Note 12 Pro+ YIBO Racing Edition की इमेजेज भी लीक की थी जिसे Mukul Sharma ने स्पॉट किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 12 Pro, Redmi Smartphone, Budget Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.