48MP कैमरा, Snapdragon प्रोसेसर के साथ Redmi Note 12 5G भारत में 5 जनवरी को होगा लॉन्च, जानें सबकुछ

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Redmi Note 12 5G में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रर्ड पंच-होल कटआउट होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 08:27 IST

Photo Credit: Mi

Redmi भारत में Redmi Note 12 Pro सीरीज को 5 जनवरी, 2023 को लॉन्च करने वाली है। रेडमी की इस नई स्मार्टफोन लाइनअप में प्रो और प्रो + वेरिएंट शामिल होंगे। हाल ही में रेडमी ने कंफर्म किया है कि वह उसी इवेंट में Redmi Note 12 5G को भी पेश करेगा। आइए इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कंपनी ने अपने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करते हुए आगामी स्मार्टफोन के लिए माइक्रोसाइट तैयार की है। इसके अलावा Amazon पर उपलब्धता की भी पुष्टि हुई है। Redmi Note 12 5G इस साल आए Redmi Note 11 के अपग्रेड के तौर पर आएगा। यह फोन अक्टूबर में चीन में पहले ही पेश किया जा चुका है। ऐसे में उम्मीद की जाती है कि भारतीय वर्जन में भी वैसे ही स्पेसिफिकेशंस मिलेंगे।
Advertisement
 

Redmi Note 12 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो माइक्रोसाइट से पता चलता है कि Redmi Note 12 5G में AMOLED डिस्प्ले मिलेगी, जिसमें फ्रंट कैमरे के लिए एक सेंट्रर्ड पंच-होल कटआउट होगा। इस फोन में वॉल्यूम रॉकर और दाईं ओर मौजूद पावर बटन के साथ एक कॉम्पैक्ट फॉर्म फैक्टर है। इसके बाद में फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। आगामी फोन को अब तक का सबसे स्लिम नोट फोन बताया जा रहा है। इस फोन के रियर में एक रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो Redmi K50i जैसा नजर आता है।

कैमरा की बात की जाए तो इस रेडमी स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का मुख्य सेंसर शामिल होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो Redmi Note 12 5G में 5G सपोर्ट वाला Snapdragon प्रोसेसर मिलेगा। बैटरी की बात की जाए तो यह फोन 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा।
Advertisement

आपको बता दें कि Redmi Note 12 5G के चीनी वर्जन में 6.67 इंच की FHD + डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। प्रोसेसर की बात की जाए तो यह फोन Snapdragon 4 Gen 1 SoC से लैस है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस फोन में 8GB RAMऔर 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी यूनिट दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.