Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro होगा 24 मई को लॉन्च!

Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro को चीन में लॉन्च करने की तारीख की ऐलान किया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट किए गए लेटेस्ट टीजर के मुताबिक, 24 मई को शाम 7 बजे CST एशिया (शाम 4:30 बजे IST) पर लॉन्च होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 मई 2022 15:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T Pro मॉडल में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Redmi Note 11T Pro में MediaTek Dimensity चिप्स का इस्तेमाल हो सकता है।
  • Redmi Note 11T Pro में 4,980mAh की बड़ी बैटरी होगी।

Redmi Note 11T Pro मॉडल में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।

Photo Credit: Weibo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Redmi 24 मई को अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro को लॉन्च करने वाली है। Redmi Note 11T Pro सीरीज के दोनों नए मॉडल को "टर्बो-लेवल" परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए टीज किया गया है। सीरीज में Redmi Note 11T Pro + में कम से कम दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आएगा और रियर में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। अफवाहों से पता चलता है कि Redmi Note 11T Pro सीरीज ग्लोबल मार्केट में Poco की ब्रांडिंग के साथ आ सकता है।

Redmi के ऑफिशियल अकाउंट ने Weibo पर Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro को चीन में लॉन्च करने की तारीख की ऐलान किया है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर पोस्ट किए गए लेटेस्ट टीजर के मुताबिक, 24 मई को शाम 7 बजे CST एशिया (शाम 4:30 बजे IST) पर लॉन्च होगा।

ऑफिशियल लॉन्च से पहले, Xiaomi ने चीन में Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro के लिए प्री-रिजर्व बुकिंग शुरू कर दी है। Redmi Note 11T Pro मॉडल एक रेगुलर Redmi Note 11T के साथ आ सकते हैं। हालांकि यह Redmi Note 11T 5G से अलग हो सकता है, जिसे नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
Xiaomi ने अभी तक सटीक डिटेल्स जानकारी नहीं दी है, Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro बीते महीने चीन के TENAA पर नजर आने वाले मॉडल जैसे होने की उम्मीद है। हालांकि फोन को पहले Redmi Note 12 Pro मॉडल के रूप में माना जाता था।

TENAA लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi Note 11T Pro+ जो कथित तौर पर मॉडल नंबर 22041216UC के साथ नजर दिया था वह 4300mAh की बैटरी के साथ आएगा। लिस्टिंग ने Redmi Note 11T Pro की भी जानकारी दी थी जो कि मॉडल नंबर 22041216C के साथ आया था, जिसमें 4,980mAh की बड़ी बैटरी होगी।
Advertisement

डिस्प्ले की बात की जाए तो दोनों Redmi Note 11T Pro मॉडल में 6.6 इंच AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी जो कि फुल-एचडी + रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो दोनों Redmi स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 13 पर काम कर सकते हैं।

प्रोसेसर की बात की जाए तो Xiaomi Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro में MediaTek Dimensity चिप्स का इस्तेमाल होने की अफवाह है। सटीक डिटेल्स का ऐलान करना अभी बाकि है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 11T Pro, Redmi Smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  5. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  6. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  7. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  8. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  9. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  10. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.