120W फास्ट चार्जिंग और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Redmi Note 11T और Note 11T Pro इस महीने होंगे लॉन्च!

Redmi Note 11T Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 8000 चिपसेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की स्क्रीन मिल सकती है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट कर सकती है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मई 2022 17:37 IST

Redmi Note 11T सीरीज जल्द ही एंट्री लेने वाली है।

Redmi ने आज एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है कि वह इस महीने चीन में Redmi Note 11T और Note 11 T Pro स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। Redmi की इस स्टेटमेंट ने उन अफवाहों को खत्म किया है, जिसमें यह बताया जा रहा था कि कंपनी मई में Redmi Note 12 लाइनअप लॉन्च करने वाली है। यहां हम आपको Note 11T स्मार्टफोन के बारे में बता रहे हैं।

Redmi ने खुलासा किया कि अपकमिंग Note 11T सीरीज "टर्बो-लेवल परफॉर्मेंस" प्रदान करेगी। यह कंपनी की पहली परफॉर्मेंस एक्सीलेरेशन टेक्नोलॉजी से लैस होगी। इसके अलावा यह एक प्रमुख क्वालिटी एक्सपीरियंस प्रदान करेगी। हालांकि कंपनी ने अभी तक Note 11T और Note 11T Pro के स्पेसिफिकेशन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Advertisement
 

Redmi Note 11T और Note 11T Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


बीते हफ्तों में 22041216C और 22041216UC मॉडल नंबर वाले दो Redmi फोन TENAA और 3C जैसी चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आए थे। पहला वाला Redmi Note 11T नाम के साथ लॉन्च होने की संभावना है जो कि भारत और अन्य मार्केट में उपलब्ध उसी नाम के स्मार्टफोन से अलग होगा। 22041216UC मॉडल वाला Redmi Note 11T Pro मॉनीकर के साथ चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो Redmi Note 11T में 6.6 इंच की HD + डिस्प्ले आने की संभावना है जो कि फुल HD+ रेजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी मिलने की संभावना है। इस स्मार्टफोन के 3C सर्टिफिकेशन से साफ होता है कि यह स्मार्टफोन 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो Note 11T में Dimensity 1300 चिपसेट दिया जा सकता है।
Advertisement

Redmi Note 11T Pro की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Dimensity 8000 चिपसेट दिया जा सकता है। डिस्प्ले की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की स्क्रीन मिल सकती है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट तक सपोर्ट कर सकती है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4,980 mAh की बैटरी दी जा सकती है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड MIUI 13 पर काम कर सकता है। फिलहाल Note 11T सीरीज के अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  4. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  5. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  2. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
  3. 1 रिचार्ज और साल भर तक रोजाना 2GB इंटरनेट, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री टीवी के फायदे
  4. Huawei ला रही नया वाइड फोन! 16GB रैम, डुअल कैमरा लीक
  5. iPhone 13 Mini जैसा कॉम्पेक्ट iPhone लॉन्च करने की Apple की तैयारी!
  6. 40 इंच स्मार्ट टीवी, कीमत 11 हजार से भी कम, Amazon पर बंपर ऑफर पर TV
  7. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  8. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  9. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.