Redmi Note 11T 5G भारत में 30 नवंबर को होगा लॉन्च, ये होंगे फोन के स्पेसिफिकेशन्स!

Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन भारत में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान Xiaomi सब-ब्रांड ने सोमवार को किया। इस नए Redmi Note फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Redmi Note 11 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 15:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
  • रेडमी नोट 11टी 5जी में मिल सकते हैं तीन कॉन्फिग्रेशन
  • फोन की रैम 8 जीबी तक की हो सकती है
Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन भारत में 30 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा, जिसका ऐलान Xiaomi सब-ब्रांड ने सोमवार को किया। इस नए Redmi Note फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह Redmi Note 11 का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जो कि चीन में पिछले महीने लॉन्च किया गया था। लॉन्च तारीख के अलावा, रेडमी नोट 11टी 5जी स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की भी जानकारी लॉन्च से पहले सामने आई है। यह स्मार्टफोन तीन कॉन्फिग्रेशन में आएगा और इसमें 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद होगी।
 

Redmi Note 11T 5G India launch date

Redmi India ने सोमवार को ट्वीट पोस्ट करते हुए Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन की लॉन्च तारीख का ऐलान किया है। ब्रांड ने लॉन्च के लिए मीडिया इनवाइट्स भी भेजे हैं, जो कि सोशल मीडिया पर वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, Mi.com वेबसाइट पर रेडमी नोट 11टी 5जी फोन को टीज़ करते हुए एक वेबपेज भी बनाया गया है।
 

रेडमी नोट 11टी 5जी स्मार्टफोन Redmi Note 10T 5G का सक्सेसर होगा, जो कि जुलाई  महीने में लॉन्च किया गया था। इस नए फोन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि यह Redmi Note 11 का रीबैज्ड वर्ज़न होगा, जिसे Xiaomi ब्रांड Redmi ने हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। इसे ग्लोबल मार्केट में Poco M4 Pro 5G के रूप में भी रीब्रांडेड किया गया था।  

टिप्सटर का दावा है कि रेडमी नोट 11टी 5जी फोन 6 जीबी रैम + 128 जीबी व 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ-साथ 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा। इसके अलावा, फोन को लेकर अटकलें यह भी लगाई जा रही है कि यह तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन में आएगा, जिसका नाम एक्वामरीन ब्लू, मैट ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट।
Advertisement
 

Redmi Note 11T 5G specifications (expected)

रेडमी नोट 11टी 5जी फोन के स्पेसिफिकेशन का ऐलान करना अभी रहता है। हालांकि, शाओमी द्वारा बनाए गए नए वेबपेज के जरिए यह खुलासा होता है कि यह मॉडल Redmi Note 10T 5G की तुलना में तेज प्रोसेसर, तेज चार्जिंग, हाई-रिफ्रेश रेट और अपग्रेडिड कैमरा से लैस होगा।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल की साझेदारी में 91Mobiles की रिपोर्ट में Redmi Note 11T 5G स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से जुड़ी जानकारी दी गई है। स्मार्टफोन को लेकर कहा गया है कि 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज इसका बेस वेरिएंट होगा, जिसके साथ 6 जीबी रैम + 128 जीबी व 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी मिलेगा। इसके अलावा, फोन में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिसका नाम होगा एक्वामरीन ब्लू, मैट ब्लैक और स्टारडस्ट व्हाइट। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन में 6.6 इंच का फुल एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसके साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैम्पलिंग रेट मिलेगा। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा जिसके साथ 8 जीबी तक की LPDDR4X रैम मिल सकती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।  

फोन की स्टोरेज 128 जीबी तक की होगी। फोन की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, 90Hz refresh rate
  • Good performance
  • Long battery life, quick charging
  • Bad
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 810

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Looks attractive
  • Excellent battery life
  • Smooth software
  • Bad
  • No ultra-wide-angle camera
  • Below-average camera performance
  • Relatively slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 700

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  5. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.