MediaTek Dimensity 920 SoC वाला Redmi Note 11 Pro+ के ग्लोबल लॉन्च का मिला इशारा

लिस्टिंग में Redmi Note 11 Pro+ स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इसके जल्द ग्लोबल लॉन्च का इशारा देती है।

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2021 16:49 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11 Pro+ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है।
  • इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है।
  • Redmi Note 11 Pro+ को अक्टूबर के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 11 Pro+ में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 एसओसी चिप दी गई है।

Redmi Note 11 Pro+ को अमेरिका के फेडरेल कम्यूनिकेशन्स कमिशन (FCC) डेटाबेस में देखा गया है। इससे पता चलता है कि फोन जल्द ही ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग में स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन इससे यह जरूर पता चलता है कि Redmi Note 11 Pro+ को भारत और चीन के अलावा दूसरे मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। Redmi Note 11 Pro+ को अक्टूबर के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के लिए कहा गया था कि भारत में यह Xiaomi 11i HyperCharge के नाम से लॉन्च हो सकता है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 एसओसी चिप दी गई है। 

अमेरिका की एफसीसी लिस्टिंग बताती है कि फोन में 5जी कनेक्टिविटी होगी और फोन का मॉडल नम्बर 20191116UG है। लिस्टिंग इशारा देती है कि रेडमी का यह नया स्मार्टफोन जल्द ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो सकता है। इस लिस्टिंग को सबसे पहले MySmartPrice ने स्पॉट किया था। 
Advertisement

जैसा हमने पहले बताया है कि भारत में यह स्मार्टफोन Xiaomi 11i HyperCharge के तौर पर लॉन्च होने वाला था। अब इसे 6 जनवरी को लॉन्च किया जाना है और इसमें 120W की फास्ट चार्जिंग भी होगी। Xiaomi पर एक माइक्रोसाइट अब लाइव हो गई है जिसमें इस फोन के कुछ फीचर्स भी टीज़ किए गए हैं। 
 

Redmi Note 11 Pro+ specifications

Redmi Note 11 Pro+ को अक्टूबर के अंत में चीन में लॉन्च किया गया था। इसमें 120 Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। जिसका टच सैम्पलिंग रेट 360Hz है। सेल्फी कैमरा के लिए डिस्प्ले में होल पंच कटआउट दिया गया है। फोन में मीडियाटेक डायमेंसिटी 920 एसओसी है जिसे 8जीबी रैम और 256 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है।  
Advertisement

Redmi Note 11 Pro+ ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। JBL के ट्यून्ड स्पीकर सेटअप के साथ डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, एनएफसी, जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.2, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। डिवाइस में IP53 रेटिंग है और वीसी लिक्विड कूलिंग भी दी गई है। बैटरी कैपिसिटी 4,500mAh की है जिसके साथ 120W फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp AMOLED display
  • Loud stereo speakers
  • 120W fast charging
  • Bad
  • Too many preinstalled apps
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 920

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.