64MP कैमरा वाले Redmi Note 10S की सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू, 10 प्रतिशत छूट के साथ ऐसे खरीदें

Redmi Note 10S फोन Redmi Note 10 सीरीज़ का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 मई 2021 10:21 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10S में मौजूद है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर मिलेगी 10 प्रतिशत तक की छूट
  • फोन को Mi.com और Amazon के जरिए खरीद सकते हैं

डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैड्डो ब्लैक कलर ऑप्शन में मिलेगा फोन

Redmi Note 10S स्मार्टफोन की सेल आज 18 मई दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। यह फोन मार्च महीने में ग्लोबली लॉन्च किया गया था वहीं, भारत में इस फोन को Redmi Watch के साथ पिछले हफ्ते लॉन्च किया गया है। रेडमी नोट 10एस Redmi Note 10 सीरीज़ का बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन है, जो कि प्रभावशाली स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ कंपनी ने दो रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन दिए हैं। रेडमी नोट 10एस फोन को आप तीन कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
 

Redmi Note 10S price in India, sale offers

Redmi Note 10S फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत भारत में 14,999 रुपये है। जबकि फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये है। जैसे कि हमने बताया यह फोन तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध है, वो है डीप सी ब्लू, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैड्डो ब्लैक। रेडमी नोट 10एस फोन को आप Amazon India, Mi.com, Mi Home stores और अन्य रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।

सेल ऑफर की बात करें, तो Mi.com वेबसाइट पर आप SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांसजेक्शन पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
 

Redmi Note 10S specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10एस फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल)  एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 1100nits की पीक ब्राइटनेस, 4,500,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, SGS लो ब्लू लाइट सर्टिफिकेशन और कोर्निग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन शामिल है। रेडमी नोट 10एस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम मीडियाटेक हीलियो जी95 प्रोसेसर मिलता है, जिसके साथ Mail-G76 MC4 जीपीयू और 6 जीबी तक LPDDR4x रैम व 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.79 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, f/2.2  लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल सेंसर, f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और f/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.45 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, एनएफसी, आईआर ब्लास्टर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। सेंसर में एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर आदि शामिल हैं। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है।
Advertisement

Redmi Note 10S फोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। फोन का डायमेंशन 160.46x74.5x8.29mm और वज़न 178.8 ग्राम है। यह फोन वाटर और डस्ट रसिस्टेंस के लिए IP53 रेटिड है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display, stereo speakers
  • Slim and light
  • Good battery life
  • Capable processor
  • Bad
  • Spammy notifications
  • Average camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी95

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  5. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  6. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  7. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  8. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  9. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  10. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.