Redmi Note 10 सीरीज़ की टचस्क्रीन नहीं कर रही काम, यूज़र्स ने की कई शिकायतें...

टच संबंधी समस्या के अलावा, कुछ यूज़र्स को रेडमी नोट 10 प्रो फोन में स्क्रीन फ्लिकरिंग की समस्या परेशान कर रही है। एक यूज़र का कहना है कि 120 हर्ट्ज़ पर यह समस्या बढ़ जाती है, लेकिन जब वह 60 हर्ट्ज़ को सेट करते हुए को स्क्रीन फ्लिकरिंग रुक जाती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 अप्रैल 2021 18:35 IST
ख़ास बातें
  • कुछ यूज़र्स को आ रही स्क्रीन फ्लिकरिंग की समस्या
  • कई यूज़र्स ने की स्लो Redmi Note 10 स्मार्टफोन की शिकायत
  • Xiaomi ने फिलहाल इन समस्याओं पर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है

रेडमी नोट 10 रेंज की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है

Redmi Note 10 सीरीज़ के यूज़र्स अपने स्मार्टफोन के साथ आ रही कई समस्याओं की शिकायत ऑनलाइन माध्यम से कर रहे हैं। रेडमी नोट 10 सीरीज़ को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसमें तीन स्मार्टफोन शामिल है वो हैं Redmi Note 10 Pro Max, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10। इस स्मार्टफोन्स को खरीदने वाले यूज़र्स का कहना है कि फोन की टचस्क्रीन ठीक से काम नहीं कर रही। इसके अलावा, कई यूज़र्स का कहना है कि हैंडसेट कई बार स्लो हो जाता है और कई बार स्क्रीन फ्लिकर करने लगती है। यह समस्याएं तीनों स्मार्टफोन में देखी जा रही हैं। Redmi India सोशल मीडिया के माध्यम से यूज़र्स की शिकायतों का जवाब दे रही है, हालांकि आधिकारिक तौर पर फिलहाल कंपनी ने इस समस्या से जुड़ा किसी प्रकार का बयान नहीं दिया है। रेडमी नोट 10 रेंज की कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है।

Redmi Note 10 रेंज यूज़र्स ट्विटर के माध्यम से अपने स्मार्टफोन में आ रही समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। कई Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 ग्राहकों ने फोन की टचस्क्रीन में आ रही दिक्कत की शिकायत की है, जबकि बाकि यूज़र्स का कहना है कि कहना है कि उनका हैंडसेट कई मौकों पर रिस्पॉन्स करना बंद कर देता है। एक यूज़र ने शिकायत की है कि उनका Redmi Note 10 स्मार्टफोन काफी स्लो है। ज्यादातर यूज़र्स अपने डिवाइस पर टाइपिंग करते वक्त समस्या का सामना कर रहे हैं। एक यूज़र का दावा है कि बार-बार फोन में आ रही समस्या को देखते हुए उन्होंने अपने हैंडसेट को बदलाव दिया था, लेकिन नए डिवाइस में भी उन्हें टच संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि बार-बार सामने आ रही समस्या के बारे में जब उन्होंने सर्विस सेंटर को जानकारी दी, तो उन्हें कहा गया कि वह नए सॉफ्टवेयर फिक्स के लिए एक दो महीने इंतज़ार करें।
Advertisement
 

टच संबंधी समस्या के अलावा, कुछ यूज़र्स को रेडमी नोट 10 प्रो फोन में स्क्रीन फ्लिकरिंग की समस्या परेशान कर रही है। एक यूज़र का कहना है कि 120 हर्ट्ज़ पर यह समस्या बढ़ जाती है, लेकिन जब वह 60 हर्ट्ज़ को सेट करते हुए को स्क्रीन फ्लिकरिंग रुक जाती है। एक अन्य यूज़र का दावा है कि यह समस्या उन्हें डार्क मोड में देखने को मिलती है।

Gadgets 360 ने इस संबंध में कंपनी से संपर्क साधा है और यूज़र्स के जरिए सामने आई समस्याओं पर कंपनी का रूख जानना चाह। जैसे ही कंपनी जवाब देती है, हम इस लेख के जरिए आपको अपडेट करेंगे। Xiaomi ने फिलहाल इन समस्याओं पर किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.