4 बैक कैमरा वाले Redmi Note 10 की सेल आज 12 बजे Amazon पर, कीमत 11,999 से शुरू...

Redmi Note 10 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 23 मार्च 2021 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note में मौजूद है 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर
  • रेडमी नोट 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है
  • फोन में 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है

Amazon और Mi.com पर उपलब्ध होगी सेल

Redmi Note 10 स्मार्टफोन की सेल आज दोपहर 12 बजे  Amazon और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। बता दें, Redmi Note 10 सीरीज़ को भारत में इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। रेडमी नोट 10 इस सीरीज़ का सबसे किफायती विकल्प है। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच बैटरी व फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो आपको इसमें खरीद के लिए तीन विकल्प उपलब्ध होंगे।
 

Redmi Note 10 price, sale details

Redmi Note 10 को दो कॉन्फिग्रेशन में पेश किया है, भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है। इस कीमत में 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। जैसे कि हमने बताया इसमें तीन कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध है, वो हैं एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक। रेडमी नोट 10 की सेल आज 23 मार्च को आयोजित की गई है, जो कि दोपहर 12 बजे से शुरू होदी। यह सेल Amazon व Mi.com के माध्यम से उपलब्ध होगी।
 

Redmi Note 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। डिस्प्ले 1100nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी नोट 10 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।
Advertisement

रेडमी नोट 10 में 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक सेल्फ क्लीनिंग स्पीकर भी दिया गया है।

Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.3mm और वज़न 178.8 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.