Redmi 7 अगस्त को उठाएगी 64 मेगापिक्सल वाली कैमरा तकनीक से पर्दा

Xiaomi ने हाल ही में एक पोस्टर को जारी किया है जिससे इस बात का पता चला है कि कंपनी 7 अगस्त को एक नई इमेजिंग तकनीक से पर्दा उठाने वाली है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 15:24 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के इवेंट में उठ सकता है 64 मेगापिक्ल तकनीक से पर्दा
  • 64 मेगापिक्सल कैमरे वाले Redmi फोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध
  • रियलमी भी लाएगी 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन

Redmi 7 अगस्त को उठाएगी 64 मेगापिक्सल वाली कैमरा तकनीक से पर्दा

Photo Credit: Weibo

Xiaomi ने हाल ही में एक पोस्टर को जारी किया है जिससे इस बात का पता चला है कि कंपनी 7 अगस्त को एक नई इमेजिंग तकनीक से पर्दा उठाने वाली है। Redmi 64 मेगापिक्सल फोन से संबंधित पहले कई लीक सामने आ चुके हैं और अब कंपनी इस नए कैमरा तकनीक और इस तकनीक से लैस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी से पर्दा उठा सकती है। रेडमी का आगामी 64 मेगापिक्सल वाला फोन क्वाड कैमरा सेटअप से लैस होगा।

शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी का यह आगामी फोन Realme के 64 मेगापिक्सल कैमरा तकनीक वाले फोन से मुकाबला करेगा। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर घोषणा की गई है कि शाओमी 7 अगस्त को इस नए तकनीक से पर्दा उठाएगी। वीबो पर जारी पोस्टर में ऊपर की ओर रेडमी लोगो है जो इस बात को कंफर्म करता है कि इस नई तकनीक को सबसे पहले रेडमी फोन में दिया जाएगा। पोस्टर से ज्यादा कुछ तो पता नहीं चलता है लेकिन इसपर ‘Images of the Future' टैगलाइन लिखी हुई है।
Advertisement

शाओमी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि 64 मेगापिक्सल वाले फोन में चार रियर कैमरे होंगे और 64 मेगापिक्सल वाली तस्वीर का साइज़ 20 एमबी तक हो सकता है। कंपनी ने कहा कि तस्वीर का रिजॉल्यूशन 8K टीवी से भी बेहतर होगा, कंपनी पहले ऐसे स्मार्टफोन को उतारेगी जो अल्ट्रा-हाई रिजॉल्यूशन प्रदान करेगा। कंपनी ने हाल ही में तस्वीर की क्वालिटी को दिखाने के लिए एक फोटो सैंपल को भी साझा किया था।

रियलमी भी एक फ्लैगशिप कैमरा फोन पर काम कर रही है। इसमें 64 मेगापिक्सल का सेंसर होने का दावा किया गया है। ऐसा लगता है कि इंतज़ार की घड़ी अब खत्म होने वाली है। रियलमी का इवेंट 8 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगा। ऐसा कहा जा रहा था कि शाओमी सैमसंग ISOCELL Bright GW1 सेंसर का इस्तेमाल कर सकती है, लेकिन फिलहाल कंपनी ने इस बात को कंफर्म नहीं किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  2. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.