8,000mAh की जंबो बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है Redmi K90 Ultra 

Redmi K90 Ultra में 6.8 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 17:58 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi K90 और K90 Pro Max शामिल हैं
  • इस सीरीज में Redmi K90 Ultra को जोड़ा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी मिल सकती है

यह एक सांकेतिक इमेज है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi ने अक्टूबर में Redmi K90 को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में Redmi K90 और K90 Pro Max शामिल हैं। इस सीरीज में Redmi K90 Ultra को जोड़ा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Redmi K90 Ultra में इस सीरीज के मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी अपग्रेड हो सकते हैं। Redmi K90 Ultra में 6.8 इंच LTPS OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में मेटल का मिडल फ्रेम दिया जा सकता है। हालांकि, Redmi K90 Ultra की बैटरी की कैपेसिटी इसकी बड़ी विशेषता हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी मिल सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। 

Advertisement

आगामी स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन के कैमरा सिस्टम के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इस टिप्सटर ने कहा है कि Redmi K90 Ultra में एक हाइ फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर दी जा सकती है जिससे विशेषतौर पर गेमिंग के साथ इसका सामान्य परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसके साथ TSMC का 12 nm AI-पावर्ड D2 डिस्प्ले चिप दिया गया है जिससे विजुअल और एनर्जी एफिशियंसी बेहतर होती है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 का इस्तेमाल किया गया है। 

Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसके कैमरा 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi K90 Pro Max की 7,560 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड, 50 W वायरलेस और 22.5 W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  2. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  3. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  4. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  2. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  3. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  4. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  5. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  7. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  8. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  9. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  10. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.