Redmi K90 में मिलेगा कस्टम Snapdragon SM8845 चिप, जानें कैसा होगा परफॉर्मेंस

Qualcomm इस साल अक्टूबर में नेक्स्ट जनरेशन के स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट को पेश करेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 फरवरी 2025 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Qualcomm इस साल अक्टूबर में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट पेश करने वाला है।
  • Redmi K90 सीरीज के लिए चिपसेट चयन कीमत के हिसाब से रहेगा।
  • Redmi K90 सीरीज कीमत में बढ़ोतरी के साथ आ सकती है।

Redmi K80 Pro में 16GB RAM है।

Photo Credit: Xiaomi

Qualcomm इस साल अक्टूबर में नेक्स्ट जनरेशन के स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिपसेट को पेश करेगा। बीते साल की तरह नए SD8E2 चिप से लैस कई चीनी फ्लैगशिप स्मार्टफोन इस साल की आखिरी तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है। Xiaomi 16 सीरीज में नई चिप सबसे पहले दी जा सकती है। उम्मीद है कि Xiaomi का सब ब्रांड Redmi भी इस साल के आखिर तक Redmi K90 सीरीज को पेश करेगा। टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक से पता चला है कि K90 एक नए कस्टम बेस्ड चिपसेट से लैस हो सकता है।


Redmi K90 Series Price


इसके अलावा टिपस्टर से सुझाव मिला है कि Redmi K90 सीरीज के लिए चिपसेट चयन कीमत के हिसाब से रहेगा। कीमत की बात करें तो हाल ही में लीक से पता चला है कि K90 सीरीज कीमत में बढ़ोतरी के साथ आ सकती है। अनुमान है कि प्रो की कीमत 4,000 युआन (लगभग 47,774 रुपये) और 5,000 युआन (लगभग 59,500 रुपये) के बीच हो सकती है।


Advertisement
Redmi K90 की खासियतें


बीते कुछ वर्षों में चीनी बाजार के लिए Redmi की K सीरीज फ्लैगशिप ने दो मॉडल पेश किए, जिसमें एक स्टैंडर्ड और एक प्रो वर्जन शामिल है। पिछले स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप और नए स्नैपड्रैगन फ्लैगशिप चिप से लैस हैं। जैसे कि 2023 में लॉन्च हुई Redmi K70 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 के साथ K70 शामिल था, जिसे 2022 में पेश किया गया था और स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 के साथ K70 Pro, जो 2023 में शुरू हुआ था। इसी प्रकार बीते साल के Redmi K80 स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 और K80 Pro स्नैपड्रैगन 8 एलीट से लैस थे।

अनुमान है कि आगामी Redmi K90 में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिल सकता है, जबकि K90 Pro में Snapdragon 8 Elite 2 दिया जा सकता है। हालांकि, टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन का नई लीक से कुछ अलग ही पता चला है। डिजिटल चैट स्टेशन की हाल ही में आई वीबो पोस्ट से पता चला है कि Redmi K90 और K90 Pro क्वालकॉम के आगामी SM8845 और SM8850 चिपसेट से लैस होंगे। SM8850 के स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 4 होने की उम्मीद है, जबकि SM8845 एक कस्टम-डिजाइन की गई 3nm+ चिप है, जिसे Redmi के साझेदारी से क्वालकॉम द्वारा तैयार किया गया है। टिपस्टर के अनुसार, इस चिपसेट में पूरी तरह से कस्टम आर्किटेक्चर है और इसे स्नैपड्रैगन 8 एलीट (SM8750) के बराबर बेंचमार्क स्कोर देने के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.